झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर सियासत तेज, झामुमो और कांग्रेस में दावेदारी शुरू
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद एक सीट खाली हो गई है, जबकि इसी वर्ष जून में भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।
अब कोर्ट सम्मन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश
रांची: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को ई-सम्मन एप्लिकेशन लागू करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
झारखंड के खूंटी जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक युवक की जान पर बन आई। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीट दिया।
जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 थाना प्रभारी और अधिकारियों का तबादला
जमशेदपुर: शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने देर रात आदेश जारी कर जिले के कुल 17 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
राँची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी।
धनबाद में दबंगई की हद, विरोध करने पर फल विक्रेता को कार से 100 मीटर तक घसीटा
धनबाद: केंदुआ मोड़ क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। फल बेचने वाले एक दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटने के बाद चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट आई है।
गिरिडीह में डीजे विवाद के बाद खूनी झड़प: एक की मौत, तीन घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुट्टी बाजार स्थित रविदास टोला में कल यानि गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
सिगरेट नहीं मिली तो दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिगरेट नहीं देने की बात पर नाराज कुछ दबंग युवकों ने एक किराना और जनरल स्टोर में आग लगा दी।
ओवर स्पीडिंग को लेकर धोनी का कटा चालान, 1000 रूपये का जुर्माना
रांची के राजकुमार व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्लैक मर्सिडीज कार का कटा चालान। 1000 रुपये का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार यह चालान ओवरस्पीडिंग के कारण किया गया है।
ईरान के गेराश के पास भूकंप से दहशत, न्यूक्लियर टेस्ट की चर्चा पर चुप्पी
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच मंगलवार को दक्षिणी ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई।