प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की
प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कु. बलमुचू, विधायक सोना राम सिंकू, निशात आलम, सुरेश बैठा, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आदिवासियों और मूलवासियों संघर्ष और शहादत से ही आज हमारी पहचान है – हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज नए वर्ष का पहला दिन है। नव वर्ष के पहले दिन आज खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में खरसावां स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हर वर्ष की भांति एक बार फिर आज यहां हम सभी एकत्र हुए हैं और आगे भी एकत्रित होते रहेंगे। यह दिन खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के प्रति सम्मान और आदर के साथ उनके दिखाए पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला -खरसावां जिला के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
नववर्ष पर रांची के मंदिरों में उमड़े लोग
आंग्ल नववर्ष पर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
पलामू में 1368 अपराधी और 29 नक्सली गिरफ्तार : एसपी
NEWS SAGA DESK पलामू, ।पलामू पुलिस के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा। इस वर्ष जिले में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी संपन्न कराया गया। नशा तस्करों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान तेज रहा। अभी भी पुलिस पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है। 47 देसी, तीन ऑटोमेटिक हथियार और 1132 गोलियां बरामद की गयी। 11.33 किलो अफीम और 64 किलो से भी अधिक गांजा भी जब्त किये हैं। 2024 में पुलिस ने 100 एकड़ से अधिक जमीन पर लगी पोस्ता की खेती को भी नष्ट की है। 29 अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगा, जबकि 26 अपराधियों को गुंडा घोषित किया गया है। 33 फरार अपराधियों के खिलाफ पुरुस्कार की राशि भी घोषित की गई है। 3381 मामले फिर पलामू में दर्ज हुए तो वहीं पलामू पुलिस ने 2853 मामलों में अनुसंधान पूरा कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने 3630 वारंट का निष्पादन किया है। वहीं, 83 कुर्की और 355 स्थाई वारंट की भी कार्रवाई हुई है। मंगलवार को जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए अपनी उपलब्धियां बतायी। उन्होंने कहा कि साल 2024 पलामू पुलिस के लिए बेहतर रहा। इस वर्ष 37 अपराधियों को जहां सजा दिलायी गयी, वहीं 1368 अपराधी और 10 लाख के इनामी माओवादी सीता राम रजवार सहित 29 नक्सली गिरफ्तार किए गए। एसपी ने बताया कि सात नशा तस्करों को जहां सजा दिलवायी गयी है, वहीं 21 हत्या के अभियुक्तों को सजा हुई है। पॉक्सो के चार, रंगदारी के एक, लूट के दो, आर्म्स एक्ट के दो अपराधियों को सजा मिली है। पलामू जिले में पहली बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीआरपीएफ का इस्तेमाल नहीं किया गया। पिछले तीन दशक के दौरान यह पहली बार हुआ। चुनाव हिंसामुक्त हुआ और किसी बूथ पर रिपोलिंग नहीं हुई। दोनों चुनाव कुछ महीने के अंतराल पर हुए थे।
पलामू में मिला हिमालयन उल्लू, वन विभाग ने किया रेस्कयू
जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडार के मजदूर किसान कॉलेज में मंगलवार को हिमालयन उल्लू मिला। कॉलेज के शिक्षकों ने उल्लू को देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू का रेस्क्यू किया। उल्लू को पलामू टाइगर रिजर्व में सौंपने की जानकारी दी गई है। जिले में पहली बार हिमालयन उल्लू देखे जाने की जानकारी दी गयी है।
नक्सलवाद को लेकर DGP आज 16 जिलों के SP के साथ करेंगे बैठक
झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक नयी रणनीति अपनायी है।
जमशेदपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया
जमशेदपुर शहर में नए वर्ष के जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले हो जाएं सावधान। पुलिस ने उन लोगों को चेतावनी है। अगर पकड़े गए तो नया साल जेल में बिताना होगा। बता दें कि पूरे शहर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। जहां सिटी एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी देर रात सड़क खुद मौजूद रहे।
झारखंड कैडर के आईपीएस मुरारी लाल मीणा हुए सेवानिवृत
झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। मुरारी लाल मीणा रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं।
6 जनवरी को नामकुम में हो सकता है मंईयां सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह अब छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में आयोजित किया जा सकता है। सरकार के शीर्ष स्तर पर लगभग सहमति बन गई है।
JMM लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव
झारखंड की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा में किस्मत आजमाएगी। बिहार की 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर राजद-कांग्रेस गठबंधन से दावेदारी करेगी। इसके लिए पार्टी बहुत जल्द कांग्रेस और राजद से बातचीत करेगी।