रिम्स में मेडिकल सीट आवंटन अनियमितता पर शिकंजा, CID ने जुटाए सबूत
रांची: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल सीट अलॉटमेंट और नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है।
दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, परिजनों को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के पात्थरबासा गांव स्थित कोकलोटाला टोला में दंतैल जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय दिलेश्वर जातराम के रूप में हुई है।
झारखंड में मानसून सुस्त, 24 जून तक 58 प्रतिशत कम बारिश
झारखंड में इस वर्ष मानसून की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। राज्य में एक जून से 24 जून तक सामान्य के मुकाबले 58 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है। वर्षा की कमी का असर कृषि गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है और किसान खरीफ फसलों की बुआई के लिए पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने लेखा शाखा के एसएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह
झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से प्रभावित जिलों के किसानों के लिए केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने यह मांग मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उठाई।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार
झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी
संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल से की, जहां उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और अनुमंडल पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया।
पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा बजट में बढ़ोतरी की मांग की।
लातेहार नक्सली हमले के दो ओवर ग्राउंड वर्करों को हाई कोर्ट से जमानत, 2020 से थे जेल में बंद
झारखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2020 में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित लुकिया मोड़ पर पुलिस की पीसीआर वैन पर हुए नक्सली हमले के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को सशर्त जमानत प्रदान की है।
अजय नदी से अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजय नदी तट स्थित कटंकी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से बालू लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद क्षेत्र में जारी अवैध बालू उठाव के खिलाफ विभाग ने यह कार्रवाई की है।