2 जनवरी तक बिरसा जू की एंट्री फी ₹70 तक होगी
देश के सबसे सुंदर जू में से एक रांची का बिरसा जू नए साल के लिए पूरी तरह तैयार है। सैलानियों के लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई है।
भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है। विभाग ने छापेमारी कर 45.810 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद करते हुए
चेतन महतो गोलीकांड मामले में एक और शूटर गिरफ्तार
चेतन महतो गोली कांड मामले में धनबाद पुलिस को रविवार को एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल चेतन साव पर गोली चलाने वाला मोस्टवांटेड प्रिंस खान का गुर्गा फजल उर्फ फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग महिला की ली जान, मौत की संख्या हुई आठ
पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा रहे गजराजों के झुंड ने शनिवार की रात एक महिला को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन(65 ) के रूप में की गयी। सूचना के बाद रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी: 16 बाइक व 24 साइकिल जब्त
सीसीएल कथारा क्षेत्र में कोयला चोरों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने शनिवार की अहले सुबह छापामारी अभियान चलाया। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गश्ती टीम व स्वांग कोलियरी की गश्ती टीम ने स्वांग कोलियरी, स्वांग वाशरी व जारंगडीह कोलियरी के क्वारी माइंस एरिया व
डीजीपी ने पुलिस की सभी इकाई में साप्ताहिक परेड कराने का दिया आदेश
राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक परेड कराने के संबंध में शनिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता
पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर
पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 दिसंबर से झारखंड में दिखेगा। रांची सहित राज्य के 21 जिलों में 28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बागबेड़ा: स्क्रैप टाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित स्क्रैप टाल में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अपरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना बागबेड़ा रोड नंबर 6 की है।
अवैध संबंध को लेकर हजारीबाग SDO का पत्नी से विवाद
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव,
चोरों ने 15 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के कालीमाता कॉलोनी और मनमन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने 5 घरों में वारदात की। इसमें लगभग 15 लाख की संपत्ति की चोरी का अनुमान है। कालीमाता कॉलोनी के रामचंद्र महतो, अजय सिंह, अर्जुन भूइंया, पम्पम और एक अन्य व्यक्ति के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी किया है।