धनबाद में आटा मिल कर्मी की हत्या के विरोध में सड़क जाम, 15 लाख मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग
धनबाद के बस्ताकोला क्षेत्र में आटा मिल कर्मचारी उमेश यादव की हत्या के विरोध में सोमवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद: हाई कोर्ट ने धार्मिक न्यास बोर्ड से मांगी संचालन योजना
रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के प्रबंधन, संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद पर मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।
नीट यूजी पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का झारखंड कनेक्शन, पलामू और गिरिडीह की दो अभ्यर्थी पकड़ी गईं
बिहार के लखीसराय में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले में झारखंड का कनेक्शन सामने आया है। जांच में पलामू और गिरिडीह की दो महिला अभ्यर्थियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के आरोप में पकड़ा गया है।
ओलंपिक दिवस पर सुनील सहाय का संदेश: खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं
ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुनील सहाय ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया ने ओमान में आयोजित होने वाली यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीमों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे।
रांची में एंटी ड्रग्स अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार..
हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली क्षेत्र में एसआईटी की छापेमारी; 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, बाइक, ऑटो और मोबाइल जब्त राजधानी रांची में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे एंटी ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, एक बाइक, एक सीएनजी ऑटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी पारस राणा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। सबसे पहले मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में कार्रवाई की गई। यहां पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया। जांच के दौरान दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. एहतेशाम और मो. शहादत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों आरोपितों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 1.29 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा उनके पास से 8,020 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह राशि नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके बाद एसआईटी ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुड़ला पहाड़, हेहल इलाके में छापेमारी की। यहां से जितेन्द्र कुमार सिंह और राहुल कुमार यादव नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में सक्रिय रूप से शामिल थे। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया। जेपीएससी कार्यालय के समीप की गई छापेमारी में राजकुमार पुराण को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नेटवर्क और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मो. एहतेशाम, मो. शहादत, जितेन्द्र कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव और राजकुमार पुराण शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसे भी देखें :https://youtu.be/m0RCYMb-K00?si=HM3b_ryzN2vBePTc उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा एक बाइक, एक सीएनजी ऑटो और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में किस प्रकार किया जा रहा था। रांची पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में राजधानी रांची में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
धनबाद के कोयला क्षेत्र में अधिकारियों-अपराधियों की गठजोड़ के खिलाफ कोर्ट जाएगी आजसू: सुदेश महतो
NEWS SAGA DESK धनबाद आक्रोश रैली आजसू पार्टी ने सोमवार को अपना 39वां स्थापना दिवस धनबाद में आक्रोश रैली और जनसभा के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन तथा खनन क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली के दौरान नेताओं ने कोयला क्षेत्र में अधिकारियों और अपराधियों के बीच गठजोड़ का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। सुदेश महतो आक्रोश मार्च शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) से शुरू हुआ और रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन होते हुए कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स मैदान पहुंचा। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेहरू कॉम्प्लेक्स मैदान पहुंचने के बाद रैली जनसभा में तब्दील हो गई, जहां नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बालू, लोहा और कोयला जैसे प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े क्षेत्रों में भ्रष्टाचार और लूट अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को प्रखंड कार्यालयों में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी व्यवस्था जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल सके हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर यह संकल्प लेती है कि वह आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार और माफिया तंत्र के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार और पलायन रोकने के लिए सरकार से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसे भी देखें:https://youtube.com/shorts/QVdkLnRpYew?si=0pgqxaZ0puNXodFV वहीं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र को संघर्ष और बलिदान की धरती बताते हुए कहा कि यहां के मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन की भावना को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए अब एक बड़े जनआंदोलन की आवश्यकता है। सुदेश महतो ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा लोगों को केस-मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है तो इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद और आसपास के कोयला क्षेत्रों में अधिकारियों और अपराधियों के बीच जिस प्रकार की कथित सांठगांठ दिखाई दे रही है, वह पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय कुछ पैसों का लालच देकर पेड वर्कर बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बीसीसीएल और खनन क्षेत्रों में कार्यरत प्रशासनिक तंत्र की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासनिक सिंडिकेट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुदेश महतो ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इन मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए आगे नहीं आती है तो आजसू पार्टी न्यायालय का सहारा लेगी। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी धनबाद और आसपास के कोयला क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और प्रत्येक मुद्दे पर आंदोलन चलाएगी। अपने संबोधन में उन्होंने धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण, क्षेत्रीय आर्थिक विकास, प्रदूषण नियंत्रण और खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि धनबाद को उसके अधिकार और विकास का उचित हिस्सा मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिलने वाली राशि के उपयोग पर भी सवाल खड़े किए। युवाओं को संबोधित करते हुए आजसू अध्यक्ष ने अपील की कि वे गलत व्यवस्था का हिस्सा बनने से बचें और समाज के हित में संघर्ष की भावना को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनता के भीतर व्यवस्था के खिलाफ गहरा आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि नए झारखंड के निर्माण और जनसंघर्ष की नई शुरुआत धनबाद की धरती से होगी। कार्यक्रम में मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी सम्मान
झारखंड आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी समाज के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यह सम्मान प्रदान करेंगी। दिवंगत शिबू सोरेन की ओर से उनकी पत्नी रूपी सोरेन पुरस्कार ग्रहण करेंगी।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर मुरहू प्रखंड के ग्राम कुंजला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।