रांची नगर निकाय चुनाव: मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने जारी किया संकल्प पत्र, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विकास का वादा
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। रांची में मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खालको ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर हो रहा हो, लेकिन सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
माता-पिता की संपत्ति पर जबरन अधिकार नहीं जता सकेंगे बच्चे, हाईकोर्ट का अहम फैसला
अदालत ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट कर दिया है कि यदि बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा हो, तो उनके स्व-अर्जित मकान में बेटा और बहू जबरन नहीं रह सकते।
महाशिवरात्रि पर रांची शिवमय: पहाड़ी मंदिर से निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा
विगत रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा रांची शिवमय हो उठा। विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा शहर में देर रात तक शिव बारात की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, पांच साधुओं के साथ मारपीट
बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशीडीह गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण बड़ा हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आए पांच साधुओं को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बताया गया कि साधु यूपी नंबर की गाड़ी से गांव में घूमते हुए भिक्षा मांग रहे थे।
रांची के नवोदय विद्यालय में आधुनिक आर्चरी एरेना की सौगात, DC ने किया उद्घाटन
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आधुनिक आर्चरी एरेना का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने किया।
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगी आस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम
रांची: महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य झांकियों और शिव बारात का आयोजन भी किया जाएगा
सीएम हेमन्त सोरेन से जल प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह तथा भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन (BRLF) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) कुलदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
बोकारो में अफवाह का कहर: बच्चा चोर समझकर युवक की बेरहमी से पिटाई
झारखंड के बोकारो जिले से भीड़ हिंसा की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। चास थाना क्षेत्र स्थित नीलम नर्सिंग होम के पास लोगों ने स्थानीय युवक नागेश्वर को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया।
जेएमएम-बीजेपी गठजोड़ की अटकलें तेज, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का बड़ा दावा
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने दावा किया है कि चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
नगरपालिका चुनाव 2026: वोटिंग वाले दिन कामकाज पर ब्रेक, वेतन नहीं कटेगा
झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत मतदान की निर्धारित तिथि 23 फरवरी, 2026 को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन इन क्षेत्रों में सभी दुकान और प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे तथा वहां कार्यरत कर्मियों को वेतन सहित अवकाश दिया जाएगा।