रांची मधुकम में बुलडोजर करवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई ब्रेक, लोगों में राहत
रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में प्रस्तावित दखल-दिहानी और बुलडोजर करवाई पर झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घरों पर प्रशासनिक करवाई की आशंका बनी हुई थी।
दोस्ती, विवाद और मौत…रांची थार कांड का चौंकाने वाला सच
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार देर रात हुई थार कांड की घटना में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि आपसी विवाद में की गई सोची-समझी हत्या थी।
हजारीबाग में हाथियों का तांडव, एक परिवार उजड़ा, दो मासूम समेत छह की मौत
हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड स्थित आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
JPSC परीक्षा 2025: उम्र सीमा मामले में 22 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। उम्र सीमा विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने 22 अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दे दी है।
नगरपालिका चुनाव 2026: ट्रांसपोर्ट नगर मतगणना केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण
रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गढ़वा में रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित
गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी करवाई करते हुए भंडरिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह करवाई उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर की गई है।
मंईयां सम्मान योजना की रुकी राशि जल्द मिलेगी, होली से पहले खातों में होगा भुगतान
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान से वंचित लाभुकों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों से मिली शिकायतों के बाद सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने निर्देश दिया है कि सभी पात्र लाभुकों को दोबारा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
भारत बंद का समर्थन, स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों को लेकर रांची में प्रदर्शन, मेन रोड जाम
रांची: ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार की कथित मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद और हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को रांची में प्रदर्शन किया गया।
रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट पर
राजधानी रांची में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सिविल कोर्ट को मिली धमकी के बाद अब समाहरणालय (डीसी कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। ईमेल की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
रांची में CMS वातावरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित “CMS VATAVARAN रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय “Roots & Renewal: Indigenous Knowledge, Youth Voices, Planetary Stewardship” अत्यंत प्रासंगिक और समयानुकूल है।