मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मानगो एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर माइक सेट समेत करीब 6000 रुपये नकद चुरा ले गए। घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने सोमवार को अहले सुबह पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी।
उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
रांची, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शनिवार देर रात रांची शहर के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव और अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट
बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुप्रिया इस्पात उद्योग में एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।झुलसे मजदूरों की पहचान लखन टुडू और अखिल कुमार के रूप में हुई है।
स्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। भारी बारिश के कारण पोटका के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अचानक गुड़रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण नदी किनारे स्थित पांडरशुली गांव का लव कुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास भी इसकी चपेट में आ गया। रात के अंधेरे में जब 162 बच्चे छात्रावास में सो रहे थे, तब धीरे-धीरे पानी छात्रावास के अंदर भरने लगा।
ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या
खूंटी, मारंगहादा थाना क्षेत्र के काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने मुंडा को लाठी, डंडे, दौली से भी मारा है।
निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग का शुभारंभ
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिला में भारी बारिश के बावजूद टाटा कॉलेज मैदान, चाईबासा में युवाओं के लिए रविवार को निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह पहल केएनटी चाईबासा केंद्र के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बीएसएफ जवानों के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है।
मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। जफर इस्लाम आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है।
झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई रविंद्र भवन में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली से ऑनलाइन जुड़कर यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 111 और विधवा सम्मान पेंशन योजना के दो, कुल मिलाकर 113 प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इन पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण कदमा, सोनारी, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र के पेंशनधारकों के बीच किया गया।
चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर आगामी ‘हूल दिवस’ को भोगनाडीह में मनाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने संदेश में आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व पर मंडराते खतरों को उजागर करते हुए मौजूदा सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।