बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

बोकारो, बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुप्रिया इस्पात उद्योग में एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।झुलसे मजदूरों की पहचान लखन टुडू और अखिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर की स्थिति को गंभीर बताया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ब्लास्ट फर्नेस की नियमित जांच नहीं की गई थी, जिससे यह विस्फोट हुआ। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की सूचना मिलते ही सुप्रिया इस्पात उद्योग के अधिकारी और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। बियाडा स्थित कंपनी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। प्रबंधन द्वारा कंपनी का मुख्य गेट बंद कर दियाा गया था और अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में मुख्य गेट को खोला गयामजदूर संगठनों ने इस हादसे की कड़ी निंदा की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More