भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में वर्तमान में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान हत्या दिवस का नाटक करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार लाखों के गहने और मोबाइल बरामद
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगुटू में किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति के घर से की गई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन
झरिया मास्टर प्लान को केंद्र की मंजूरी, रिवाइज्ड स्टीमेट में खर्च होंगे 5940 करोड़ रुपये
केंद्रीय कैबिनेट ने आज झरिया मास्टर प्लान के रिवाइज स्टीमेट को मंजूरी दे दी। लगभग एक साल से झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार द्वारा मंजूरी के लिए रिवाइज स्टीमेट केंद्र सरकार को भेजे हुए था। आज केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने से अब झरिया के आग और भू-धसान वाले इलाके के लगभग एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, दो घायल
कोडरमा थाना अंतर्गत होली फैमिली के समीप टोटो की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विनय हांसदा (पिता सुदीप हांसदा, होली फैमिली) के रूप में हुई है।
लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, लेवी वसूली करते दो उग्रवादी गिरफ्तार
लोहरदगा पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। लेवी वसूली के लिए आए संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को कुड़ू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
रांची में 50 करोड़ के फर्जी बिल और 11 करोड़ के GST घोटाले में दो कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बाराद्वारी स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रांची के दो व्यापारियों लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक को गिरफ्तार किया। टीम ने दोनों व्यापारियों को घोटाला को लेकर पूछताछ करने के लिए बाराद्वारी कार्यालय बुलाया था। इसके बाद फर्जी बिलिंग कर घोटाला करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जमशेदपुर में टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
मानगो थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गयी हैं। चोरी का शक किसी परिचित पर जताया जा रहा है।
हजारीबाग फायरिंग कांड के खिलाफ बंद, व्यापारियों ने जताया जोरदार आक्रोश
22 जून रविवार को शहर के प्रतिष्ठित श्री ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के विरोध में आज हजारीबाग शहर पूरी तरह बंद रहा। शहर के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान शटर डाउन रहे, वहीं व्यवसाई संघ के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया।
कुल्हाड़ी से माता-पिता की हत्या, पत्नी पर भी किया हथौड़े से हमला – बेटे की हैवानियत से दहला इलाका
गुमला जिले में बेटे ने माता-पिता की हत्या कर दी। घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जीलपीदह गांव की है। आरोपी की पहचान प्रकाश असुर (35) के रूप में हुई है। वहीं मृतकों में पिता शनिचरवा असुर (60) और माता देवमणिया असुर (55) शामिल है।
हजारीबाग में अपराधियों का कहर: दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, तीन दिन में तीसरी बड़ी वारदात
हजारीबाग जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों में जिले में तीसरी बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। आज केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी ओपी थाना क्षेत्र के केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के समीप दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी।