सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, दो घायल

News Saga Desk

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत होली फैमिली के समीप टोटो की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विनय हांसदा (पिता सुदीप हांसदा, होली फैमिली) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चालक संगीता कुमारी नामक बच्ची, एक अन्य व्यक्ति खीरू सिंह (35 ) को झुमरीतिलैया से अपने टोटो में बैठाकर कोडरमा जा रहे थे। होली फैमिली के समीप महिलाएं सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान एक बच्चा अचानक सड़क पर दौड़ गया और बिल्कुल टोटो के सामने आ गया।

बच्‍चे को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह टोटो की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया और टोटो भी नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण पलट गया। इससे टोटो में बैठी बच्ची भी घायल हो गई। इधर, घायल बच्चे और बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई। वहीं टोटो में सवार बच्ची और टोटो सवार अन्‍य दो लाेेगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर, बच्चे की मौत की खबर सुनकर बच्चे के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। कोडरमा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।


Read More News

Read More