झारखंड कैबिनेट के 39 बड़े फैसले, पेसा नियमावली को मिली मंजूरी; ग्राम सभाओं के अधिकारों का होगा विस्तार
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) की नियमावली को मंजूरी देना रहा।
झारखंड में आग का तांडव: साहिबगंज में तीन घर राख, जमशेदपुर में गैरेज जलकर खाक
झारखंड के साहिबगंज और जमशेदपुर में मंगलवार देर रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। इन हादसों में साहिबगंज में तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि जमशेदपुर में एक गैरेज आग की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पाकुड़ में सिविल सर्जन के बंद मकान में बड़ी चोरी, नल–वायरिंग तक ले उड़े चोर
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
रांची में हिंदू छात्र संघ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया, DSPMU में पुतला दहन
रांची में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को लेकर आक्रोश देखने को मिला। इस कड़ी में आज हिंदू छात्र संघ ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के मुख्य द्वार पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध जताया।
रामगढ़ में प्रदूषण के आरोपों पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, आलोक इंडस्ट्री की जांच के आदेश
रामगढ़ स्थित आलोक इंडस्ट्री पर प्रदूषण फैलाने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने रामगढ़ के उपायुक्त को पूरे मामले की तत्काल जांच करने और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को भी कहा है।
बड़ा तालाब अतिक्रमण मामले में नगर निगम की सख्ती, जांच के लिए गठित हुईं दो टीमें
रांची के ऐतिहासिक बड़ा तालाब में अतिक्रमण के आरोपों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तालाब की वास्तविक स्थिति और अतिक्रमण से जुड़ी सच्चाई सामने लाने के उद्देश्य से नगर निगम ने दो अलग-अलग जांच टीमों
मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 2500 रुपये
क्रिसमस से पहले मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योजना की 16वीं किस्त के तहत 2500 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। खाते में पैसे पहुंचते ही लाभार्थी महिलाओं के बीच खुशी का माहौल है, क्योंकि वे लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रही थीं।
झारखंड में अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा व्यवस्था की गोपनीयता पर संकट
झारखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कक्षा 1 से 8 तक चल रही अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की गोपनीयता भंग होने के आरोप सामने आए हैं। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र और उनके उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
JSSC ने वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का संशोधित परिणाम किया जारी
रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के तहत विभिन्न विषयों में चयनित और वैकल्पिक उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद प्राप्त आपत्तियों और अभ्यावेदनों के निस्तारण के उपरांत यह संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, ई-केवाईसी अब पूरी तरह मुफ्त और घर बैठे होगी
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उज्ज्वला सहित सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क, सरल और सुविधाजनक बना दिया है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या साइबर कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।