रांची में नशे में धुत कार चालक का तांडव, खड़ी कार को मारी टक्कर, वाहन छोड़कर फरार
रांची के चुटिया मेन रोड पर सोमवार देर रात लापरवाही और तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला। करीब एक बजे नशे की हालत में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
कड़ाके की ठंड से बेहाल बच्चे, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों में अवकाश की मांग की
झारखंड में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची के उपायुक्त से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने उपायुक्त को ईमेल भेजकर कहा है कि मौजूदा
झारखंड में कड़ाके की ठंड से हालात बिगड़े, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
रांची : झारखंड में शीतलहर और घने कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
1992 बैच के IFS अधिकारी संजीव कुमार बने झारखंड के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक
झारखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF–HoFF) नियुक्त किया है।
कंगना रनौत ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, देवघर में मिली आध्यात्मिक शांति
देवघर। भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा नगरी देवघर में आकर उन्हें गहरी आध्यात्मिक शांति मिली और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बाबा धाम को झारखंड की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री के बयानों पर भाजपा का हमला, राफिया नाज बोलीं-व्यवस्था बदहाली की ओर, दोहरे रवैये से सवाल
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बदहाली की ओर बढ़ रही हैं और मंत्री के बयान न सिर्फ जनता को भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि संविधान, सेवा नियमों और कानून की मूल भावना पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं.
मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पूर्वी सिंहभूम जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की।
कोलकाता 25 किमी मैराथन में शंकर साबू की शानदार कामयाबी, खूंटी जिले को दिलाया गौरव
खूंटी। टाटा स्टील की ओर से कोलकाता में रविवार को आयोजित प्रतिष्ठित 25 किलोमीटर मैराथन में देशभर से करीब 23 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। इस बड़े खेल आयोजन में मुरहू निवासी शंकर साबू ने 25 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे खूंटी जिले का नाम रोशन किया।
खेती सरकार के भरोसे नहीं हो सकती, किसानों को मेहनत करनी होगी: मंत्री हफीजुल हसन अंसारी
झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने खेती और जल प्रबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केवल सरकार के भरोसे खेती संभव नहीं है और किसानों को खुद भी मेहनत करनी होगी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं किसान परिवार से आते हैं और उनके पूर्वज पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं, लेकिन कभी सरकार पर निर्भर नहीं रहे.
पेट्रोल पंप बना क्लासरूम, वीडियो वायरल होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया फैसला
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक भावुक वीडियो का संज्ञान लेते हुए रांची के उपायुक्त (डीसी) को संबंधित बच्चे की मदद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने यह पहल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल होने के बाद की और स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चे की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.