अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर,एक की मौत
पलामू जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ के कारीमाटी घाटी में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं
विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं दिखा। शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे। मानगो बस स्टैंड से रांची सहित अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं।
गोड्डा में अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता को मारी गोली, हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
गोड्डा जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े कांग्रेस नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पोडैयाहाट प्रखंड में कांग्रेस के पंचायच अध्यक्ष महेंद्र टुडू जो पूर्व मुखिया और सीएसपी संचालक भी थे उन्हें अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को गोली मारी दी।
बोकारो स्टील प्लांट में हॉट मेटल गिरने से 5 मजदूर झुलसे
बोकारो स्टील प्लांट में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में काम के दैरान हॉट मेटल (गर्म तरल लोहे) के गिरने से 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्लांट के अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने सारंडा के घने जंगलों से लूटे गये 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया
जिले के अति नक्सल प्रभावित सारंडा के घने जंगलों से ओडिशा और झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड और ओडिशा पुलिस एवं केंद्रीय बालों के द्वारा कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया गया है।
लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या
सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है।
हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर और जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन 14 जून को होगा।
धनबाद : झरिया के एक घर में बम विस्फोट, लड़की घायल
धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत भागा बाजार में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात एक घर पर बम फेंककर हमला किया गया, जिससे घर में आग लग गई और एक किशोरी घायल हो गई। धमाके से घर की दीवारों में दरारें आ गईं और घर का सामान जलकर राख हो गया।
जमशेदपुर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, दोस्तों से एक सप्ताह पहले हुआ था झगड़ा
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सोमेन दत्ता के रूप में हुई है, जो बागुनहातु रोड नंबर 5 का निवासी था। उसका शव पास की रोड नंबर 6 के पास संदिग्ध हालात में पाया गया।
छतरपुर आगजनी कांड का खुलासा : 5 अपराधी हथियारों और बाइक के साथ गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़
छतरपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई दो हाइवा वाहनों में आगजनी की घटना के पीछे का सच सामने आ गया है। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को लोडेड हथियारों, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार किया है।