झारखंड में बढ़ी ठंड, रांची से देवघर तक शीतलहर का प्रकोप
रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। राज्य के पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
डेमोग्राफी बहाना, लक्ष्य हिंदुओं को एकजुट करना: झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का भाजपा पर आरोप
झारखंड में डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव का आरोप जिन पर लगाया जा रहा है, वे अधिकतर भाजपा के ही मतदाता हैं। मंत्री ने दावा किया कि बिहार में हुए एसआईआर के दौरान 65 लाख से अधिक मतदाताओं को बाहर किया गया, लेकिन निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट नहीं बता सका कि इनमें कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए शामिल थे
JPSC विवाद : मेरिट में ऊपर रहने के बावजूद बाहर किए गए आठ उम्मीदवारों को हाईकोर्ट ने दी राहत, ट्रेनिंग में भेजने का आदेश
NEWS SAGA DESK रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को 11वीं से 13वीं संयुक्त JPSC परीक्षा में सफल होने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर किए गए आठ उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि इन उम्मीदवारों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाए, उनकी जॉइनिंग कराई जाए और उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाए। कौन हैं प्रभावित उम्मीदवार याचिका दायर करने वाले उम्मीदवारों में जितेंद्र रजक, सूरज कुमार यादव, नीरज कुमार, आशुतोष कुमार, सुदिति सुमन, रूपाली रोशन, सूरज कुमार और रूपेंद्र प्रसाद शामिल हैं। हाईकोर्ट ने क्या कहा अभ्यर्थियों के वकील अमृतांश वत्स ने अदालत में दलील दी कि JPSC ने कुल 10 उम्मीदवारों को चयन सूची से बाहर किया था, यह कहते हुए कि हाईकोर्ट के एक अन्य मामले में नौ सीटों को रिज़र्व किया गया है। वकील ने बताया कि यह निर्णय अनुचित है, क्योंकि इन आठ उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में उच्च स्थान प्राप्त किया था। कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिया कि कम अंक वाले अभ्यर्थियों को रोकने के बजाय मेरिट में ऊपर रहने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। यह आदेश JPSC उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया में रोके जाने से परेशान थे।
हजारीबाग में डॉक्टर जमील के घर एनआईए की छापेमारी, डिजिटल सबूत और दस्तावेज जब्त
हजारीबाग। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह हजारीबाग में आतंकी नेटवर्क और टेरर फंडिंग से जुड़े एक बड़े मामले की जांच के तहत कार्रवाई की।
रांची में डायन बताकर महिला की प्रताड़ना, मृतक के भूत का डर दिखाकर दी जा रही थी धमकी
रांची: राजधानी में कुटे गांव की एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता कलावती देवी ने विधानसभा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है
झारखंड देसी शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: हर पेटी पर कमीशन वसूली, सरकार को 136 करोड़ का नुकसान
झारखंड में देसी शराब सप्लाई से जुड़े बड़े घोटाले की जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
दिल्ली एसीबी की जांच में नया मोड़: विनय सिंह के बेटे सनत को समन, डिजिटल फॉरेंसिक में बड़े संपर्कों का खुलासा
दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई छापेमारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के साथ उनके बेटे सनत सिंह भी जांच के दायरे में आ गए हैं।
झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा तेज, विपक्ष के सवालों और केंद्र-राज्य विवाद ने गर्माया माहौल
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन रहा। कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जहां विपक्ष ने कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा और जवाब की मांग की।
क्रिसमस से पहले बड़ी सौगात: मइयां सम्मान योजना की नवंबर-दिसंबर की राशि एक साथ मिलेगी
मइयां सम्मान योजना की राशि पाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने क्रिसमस से पहले लाभुकों को नवंबर और दिसंबर की किस्त एक साथ जारी करने की तैयारी कर ली है। लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जिला स्तर पर भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
आतंकी मुठभेड़ में झारखंड का वीर जवान सुजीत सिंह शहीद
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में झारखंड के कोडरमा जिले के जवान सुजीत सिंह (27) शहीद हो गए