पूर्व विधायक सीता सोरेन ने CBI की विशेष कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार
पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कोर्ट से 2012 में हुए राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग मामले में पासपोर्ट रिलीज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने पासपोर्ट रिलीज कराने की गुहार इसलिए लगाई है क्योंकि उन्हें अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराना है। CBI की विशेष कोर्ट में पूर्व विधायक सीता सोरेन ने याचिका दाखिल कर गुहार लगाई है।
झारखंड शराब घोटाला : ACB की जांच का दायरा दिल्ली और हरियाणा तक पहुंचा, 15 लोगों को समन जारी
झारखंड में चर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब जांच का दायरा राज्य की सीमाओं से बाहर बढ़ा दिया है। जांच के क्रम में अब दिल्ली और हरियाणा तक के विभिन्न व्यक्तियों व संस्थानों को नोटिस भेजा गया है।
धनबाद में दर्दनाक हादसा, दामोदर नदी में नहाने गए पांच छात्रों में दो डूबे; मौत
धनबाद में रविवार को जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीता नाला अमलाबाद घाट पर स्नान करने पहुंचे पांच छात्रों में से दो की दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तीन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
झारखंड में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद संभव, अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि कुछ स्थानीय कारणों से कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है…
जयराम महतो को जान का खतरा, Z श्रेणी सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले JLKM सचिव
डुमरी विधायक जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहिए। जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर इस बाबत ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि जयराम महतो शोषितों, वंचितों और राज्य के जनहित के मुद्दे बेहद सक्रियता के साथ उठा रहे हैं।
टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले
हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया।
शहीद विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि
रांची, देशव्यापी कार्यक्रम की कड़ी में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक सेक्टर तीन गोलचक्कर एचईसी, धुर्वा रांची स्थित प्रतिमा स्थल पर देश के आजादी के अमर शहीदों और सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली
पलामू: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पलामू इकाई के तत्वावधान में मेदिनीनगर में रविवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, पलामू प्रभारी दीपू सिन्हा, राजीव रंजन समेत कई नेता शामिल हुए।
समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने सीखी कई ज्ञानवर्धक बातें
रांची, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा के तत्वावधान मे शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का समापन रविवार को हुआ।
पांचवें दिन कई छात्राओं ने भाग लिया। इस समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम : रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर किया विचार विमर्श
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को मोरहाबादी स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और ऑक्सीजन पार्क में मॉर्निंग वॉक के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने खुद भी चाय पी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय पिलवायी। इस दौरान प्रमुख रूप से वन नेशन-वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद हुआ। इस संवाद में रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होने से देश में होने वाले लाभ से प्रबुद्धजनों को अवगत कराया। प्रबुद्धजनों ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष इस व्यवस्था के लागू होने को लेकर अपनी सहमति जताई।