पूर्व विधायक सीता सोरेन ने CBI की विशेष कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार

News Saga Desk

रांची। पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कोर्ट से 2012 में हुए राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग मामले में पासपोर्ट रिलीज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने पासपोर्ट रिलीज कराने की गुहार इसलिए लगाई है क्योंकि उन्हें अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराना है। CBI की विशेष कोर्ट में पूर्व विधायक सीता सोरेन ने याचिका दाखिल कर गुहार लगाई है। बात दें कि 2012 में हुए राज्यसभा हॉर्स ट्रेडिंग मामले में पूर्व विधायक सीता सोरेन, पिता BN मांझी, आप्त सचिव राजेन्द्र मंडल और तत्कालीन राज्यसभा प्रत्याशी आरके अग्रवाल समेत 6 लोग आरोपी हैं। 

गौरतलब हो कि 2 सीटों के लिए 30 मार्च 2012 को राज्यसभा का चुनाव हुआ था. इस चुनाव में पवन धूत और आरके अग्रवाल उमीदवार थे. सीबीआई ने सीता सोरेन और उनके पिता और आप्त सचिव पर उमीदवार आरके अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने के एवज में  पैसा लेने का आरोप लगाया था। बात दें कि इस में खरीद-फरोख्त का खुलासा किया था। इसके बाद चुनाव को निर्वाचन आयोग ने रद्द कर दिया था। इसके बाद दोबारा 3 मई को चुनाव हुआ और संजीव कुमार और प्रदीप बलमुचू मे जीत हासिल की थी।  


Read More News

Read More