भाजपा के लिए राजनीति सर्वोपरि , हिंदूवादी राष्ट्रवाद एक ढोंग है – साहनी
जम्मू, वर्ष 2014 के बाद जम्मू में एक ऐसे युग की शुरुआत हुई जिसमें जम्मूवासियों के लिए संभावित अमृतकाल , विषकाल में परिवर्तित होता चला गया। जम्मू के पर्यटनस्थलों के विकास भी झुनझुना साबित हुआ। कटरा को सीधे रेलसेवा से जोड़, दरबार मूव प्रथा पर रोक ने जम्मू की आर्थिक रीढ़ को तोड दिया। अर्थव्यवस्था व व्यापार को गति देने के प्रयास मात्र कश्मीर तक सिमटे है, अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सेना पर बेहद शर्मनाक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता जम्मू के विकास को लेकर मुंह में दही जमाए बैठे हैं। यह कहना है शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी का।
ऑपरेशन ‘घोस्ट सिम’ में एक और मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब तक 11 गिरफ्तार
गुवाहाटी, ऑपरेशन ‘घोस्ट सिम’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) असम ने एसटीएफ थाना केस नंबर 02/2025 में एक और मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात को एसटीएफ असम और धुबड़ी जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोस्तफा रहमान (29) को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा प्रदान की गई इनपुट के आधार पर की गई।
झारखंड में छह तक विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JAC इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर सभी छात्रों को दी बधाई
JAC ने आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शनिवार को जैक परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इंटरमीडिएट विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों को रिजल्ट आने पर बधाई दी है।
इंटर में लडकियों ने मारी बाजी साइंस में अंकिता और कॉमर्स में रेशमी टॉपर
जैक की ओर से शनिवार को जारी किए गए इंटर के रिजल्ट में इस बार लडकियों ने बाजी मारी है। साइंस और कॉमर्स दोनों संकायों में लडकियां टॉपर रही हैं। साइंस में राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूील, गोविंदपुर की अंकिता दत्ताा टॉपर हुई हैं। अंकिता को कुल 477 अंक मिले हैं।
झारखंड में आज तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रांची में 15 मिमी, पलामू में 7 मिमी और बोकारो में 2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।
चाय बेचने वाले के बेटे अंकित कुमार शाह बने साइंस में स्टेट सेकंड टॉपर, इंजीनियर बनने का है सपना
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार साइंस स्ट्रीम में अंकित कुमार शाह ने 476 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंकित पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं और नोवामुंडी इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
देवघर दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को 2 दिन के दौरे पर देवघर आ रही हैं। इस दौरान वे 11 जून को बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी और देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने शुक्रवार को देवघऱ एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्य का निरीक्षण किया।
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खराब रिजल्ट पर एक्शन, 19 प्राचार्यों को शोकॉज
झारखंड के 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 10वीं की सीबीएसई परीक्षा के निराशाजनक परिणाम को लेकर प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 19.64 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रहा, जो कि 60 प्रतिशत से कम है।
आज जारी होगा JAC इंटरमीडिएट का रिजल्ट, दोपहर 12:30 से इस वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। शनिवार को जैक परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिन के 12:30 बजे रिजल्ट का प्रकाशन करेंगे। जैक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी 31 मई को इंटर की विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा।