चाईबासा : 12 साल के बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, आम तोड़ने गया था मासूम
चाईबासा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित जुगीदारु गांव में जमीन विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। आरोप है कि 12 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चंद्रमोहन बानसिंग पर हत्या का आरोप लगाया है।
गर्मी छुट्टी मनाने नानी के घर आए 13 वर्षीय बच्चे का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र अंतर्गत गदोखर पंचायत में गुरुवार सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे दिलेनदान कुमार का शव एक पुराने कुएं से बरामद हुआ। मृतक इचाक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों गर्मी की छुट्टियों में अपनी मां के साथ नानी के घर आया हुआ था।
झारखंड शराब घोटाला: ACB की FIR ने खोली पोल,नकली डॉक्यूमेंट देकर किया घोटाला
झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी की ओर से जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई वह यह बताने के लिए प्रर्याप्त है कि ₹ 38.44 करोड़ के घोटाले के लिए केवल और केवल अधिकारी जिम्मेदार हैं। एसीबी की ओर से उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर कराया गया है।
करंट लगने से टैंकर चालक की माैत
क्रशर प्लांट पर डीजी जेनरेटर में डीजल डालने के क्रम में करंट लगने से एक टैंकर चालक की मौत हो गई। घटना के 17 घंटे बीत जाने के बाद भी चालक का शव मौके पर पड़ा है। परिजन मुआवजा सहित अन्य मांग को लेकर शव उठने नहीं दे रहे हैं।
झारखंड में सुधा दूध के दाम में बढ़ेतरी, अब इतने रुपये में मिलागा प्रति लीटर
झारखंड के लोगों को अब दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ेतरी कर दी है। अगर कोई रोज एक लीटर दूध लेता है, तो उका मासिक खर्च 60 रुपये तक बढ़ जाएगा। नई दरें 22 मई से लागू हो गयी हैं।
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह लौट सकते हैं झारखंड
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह झारखंड लौट सकते हैं। राज्य सरकार उन्हें कोई नयी जिम्मेदारी देने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। सहमति बन गयी तो वह जल्द ही रांची लौट कर अपनी नयी जिम्मेदारी ले सकते हैं। सरकार के शीर्ष स्तर पर सुखदेव सिंह को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाने पर विचार हो रहा है।
झारखंड की आफरीन रूकसार बनीं डी.फार्म की स्टेट टॉपर, लेखन में भी दर्ज की कई उपलब्धियाँ
झारखंड राज्य के फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए 19 मई का दिन खास रहा, जब 2022-25 सत्र के डिप्लोमा इन फार्मेसी (D. Pharm) का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। इसी के साथ 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों के लिए मार्कशीट भी हाल ही में जारी की गई। इस परीक्षा में सिमडेगा जिले के ठेठईटाँगर गाँव की रहने वाली आफरीन रूकसार ने राज्यभर में टॉप कर एक मिसाल कायम की है।
गिरिडीह में छोटे भाई पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा
गिरिडीह जिले के सरिय थाना क्षेत्र में सगे भाई की हत्या के दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। यह सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ हरिओम कुमार की अदालत ने बुधवार को सुनाई। कोयरीडीह गांव के रहने वाले अजय राम को अपने छोटे भाई विजय राम की हत्या का दोषी पाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन, और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं।
झारखंड में 7 जून तक पहुंचेगा मानसून, आज तेज हवा और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, रांची में 27 मई तक रोज़ बारिश
झारखंड में इन दिनों बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन इससे जान-माल का नुकसान भी हो रहा है। बुधवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज राज्य के आठ जिलों—देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और रांची के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।