कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छह दिनों की रिमांड पर रांची लाया, रामगढ़ जेल से झारखंड एटीएस करेगी पूछताछ
बुधवार को कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से रांची स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। गैंगस्टर अमन साहू का करीबी सहयोगी माना जाने वाले मयंक सिंह को झारखंड एटीएस ने छह दिनों की रिमांड पर लिया है।
कैबिनेट फैसले के तीन माह बाद भी आउटसोर्स कर्मियों को नहीं मिला मानदेय वृद्धि का लाभ
कैबिनेट के निर्णय के तीन महीने बाद भी राज्य में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों के मानदेय वृद्धि पर सरकार कोई फैसला नहीं कर सकी। इससे राज्य सरकार के सचिवालयों, समहरणालयों, प्रखंड व अन्य कार्यालयों में कार्यरत लगभगग 15 हजार आउट सोर्स कर्मियों में भारी निराशा है।
झारखंड के मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद अर्शियान पर इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात आतंकवादी मोहम्मद अर्शियान, जिसे संगठन में हैदर के नाम से जाना जाता है, अब इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस में शामिल हो गया है। यह नोटिस सीबीआई के अनुरोध पर जारी किया गया है।
हेमंत सरकार का राहत ऐलान: अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा 24 घंटे में
मानसून सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा में अतिवृष्टि से हुई तबाही पर विशेष चर्चा हुई। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि भारी बारिश से राज्य में सिर्फ फसलों को नहीं, बल्कि मकानों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और बिजली आपूर्ति को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।
नीरज सिंह हत्याकांड: धनबाद कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, हाई अलर्ट जारी
पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। पुरे आठ साल, पांच माह, 26 दिन बाद कोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाने वाली है। धनबाद एमपी-एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की बेंच इस केस में अपना फैसला सुनाएगी।
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे।
विधानसभा में सरयू राय ने उठाया कदमा कन्वेंशन सेंटर और डीएम लाइब्रेरी का मामला, सरकार ने दिया जवाब
झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के कदमा में कन्वेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी के पास पार्क और साकची डी.एम. लाइब्रेरी का विषय उठाया था, जिसका लिखित उत्तर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिया।
विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा में मनरेगा रोक और किसानों के मुआवजे पर जताई चिंता
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा के पूरक मानसून सत्र में क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बांसजोर 143 सड़क के पण्डरीपानी के पास बने 100-100 मीटर के पुल एवं पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और भ्रष्टाचार का मामला उठाया।
झारखंड विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष बने नवनीत कुमार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
साहिबगंज: भंवरा बांध गांव में मकान ध्वस्त, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से तुरंत राहत की मांग की
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत भंवरा बांध गांव में मीना देवी का मकान ढह जाने की घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।