साहिबगंज: भंवरा बांध गांव में मकान ध्वस्त, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से तुरंत राहत की मांग की

News Saga Desk

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत भंवरा बांध गांव में मीना देवी का मकान ढह जाने की घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दुखद घटना को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल ने संवेदनशील प्रतिक्रिया दी है और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ट्वीटर पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने इस त्रासदी को सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए लिखा है कि मीना देवी और उनके परिवार को त्वरित राहत और स्थायी आवास की सुविधा प्रदान करना आवश्यक है। ब्यूटी मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, साहिबगंज के उपायुक्त और बोरियो विधायक धनंजय सोरेन को टैग करते हुए आग्रह किया कि वे अबुआ आवास योजना के तहत आवास, अस्थायी शेल्टर, राहत सामग्री, राशन और सहायता राशि जैसी आवश्यक मदद शीघ्र उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा, “मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो हर नागरिक को सुरक्षित छत मिलना उसका मौलिक अधिकार है। ऐसे हादसों में त्वरित मदद ही असली कल्याणकारी शासन की पहचान होती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि संवेदनशील सरकार वही होती है जो सबसे पहले पीड़ित की पुकार सुने। यह अपील अब सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही की परीक्षा मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More