झारखंड में फिर ट्रेन पर पथराव, वंदेभारत और टाटा-कुर्ला एक्सप्रेस निशाने पर
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को दो ट्रेनों पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिसमें वंदेभारत एक्सप्रेस और टाटा-कुर्ला एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। पहली घटना टाटानगर-बरहमपुर वंदेभारत ट्रेन की है।
लातेहार में पति ने किया पत्नी और मासूम बेटे का डबल मर्डर
जिले में डबल मर्डर हुआ है। छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मोहनलाल उरांव फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ रही है। मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30) और उसके तीन वर्षीय बेटे सूरज उरांव के रूप में हुई है।
साली को पाने में नाकाम जीजा ने दी मौत की सजा, 9 महीने बाद उजागर हुआ अपराध
दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की 20 साल की युवती शेम्पू खातून, जो 25 दिसंबर 2024 से लापता थी, अब मृत पाई गई है। 9 महीने बाद उसका शव एक सुनसान इलाके के कुएं से बरामद किया गया है। शेम्पू के पिता ने जनवरी 2025 में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
JSSC मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी: 455 पदों में से 305 सीटें खाली
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा कीटपालक और इससे जुड़े अन्य पदों पर भर्ती के लिए ली गई थी। कुल 455 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन सिर्फ 150 उम्मीदवार ही सफल हो पाए।
पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 9 दोषी करार, जमीन घोटाला मामले में 30 अगस्त को होगी सजा पर सुनवाई
सीएनटी एक्ट के उल्लंघन से जुड़े 15 साल पुराने जमीन घोटाले मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात समेत 9 लोगों को दोषी करार दिया है।
रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपति दोपहर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे।
हजारीबाग में ई-रिक्शा चालक की हत्या का शक, गले और चेहरे पर गहरे वार के निशान
हजारीबाग में गुरुवार की देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर चौक के पास हुई। शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध में राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे, अर्पित की श्रद्धांजलि
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोड़ाबांधा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत बिगड़ी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती
वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने का फैसला लिया।
बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप: आधी रात ट्रक से दस्तावेज हटाए गए, सीएम को किया आगाह
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार के उत्पाद विभाग से एसीबी (ACB) द्वारा आधी रात को ट्रक भरकर दस्तावेज गुपचुप तरीके से ले जाए गए हैं।