झारखंड सिपाही भर्ती 2023 का विज्ञापन रद्द, नई नियमावली के तहत होगी अब नियुक्ति
झारखंड में सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से संबंधित पूर्व में जारी विज्ञापन को रद्द करने का फैसला राज्य सरकार ने ले लिया है। अब सरकार इस भर्ती की अधियाचना वापस लेगी।
शिक्षा से वंचित सलोनी को मिला प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम में कभी पढ़ाई का सपना देखने वाली सलोनी की आंखों में उम्मीद की रोशनी उस समय लौटी, जब सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट ने उसकी जिंदगी बदल दी। चाईबासा सदर प्रखंड के मेरी टोला की रहने वाली सलोनी करीब तीन वर्षों से पारिवारिक और आर्थिक तंगी के कारण स्कूल नहीं जा पाई थी। लेकिन अब उसका नवमी कक्षा में एक प्रतिष्ठित विद्यालय में दाखिला हो गया है।
बारिश से झारखंड के 14 जिले बेहाल, दिनचर्या सहित कृषि प्रभावित
रांची। झारखंड में भारी बारिश से 13 जिलों में लोग बेहाल हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति राजधानी रांची की है, जहां भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा होने से यातायात सहित आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के घर में पानी घुस गया है। इससे उनको रात काटना मुश्किल हो गया है। रांची के नदी – नाले और डैम सहित सभी जल स्रोत लबालब भरे हुए हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगह पुल-पुलिया और डायवर्सन बह गए हैं।
मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, निषेधाज्ञा लागू
पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के आदेश पर 48 घंटे के लिए निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। 7 जुलाई की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए तक यह आदेश जारी किया गया है।
बताते चले कि रविवार की शाम पाल्हे कला गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़क हो गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी एक पक्ष के जरिये पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इस क्रम में ग्रामीण गौतम कुमार सिंह और प्रवीर सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए हैं।
रांची मस्जिद जाफरिया से निकाला गया आशूरा का जुलूस
रांची। 10वीं मुहर्रम के मौके पर पूरी दुनिया में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया जाता है। इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में तीन दिन के भूखे प्यासे शहीद कर दिए गए थे। उसी शहादत की याद में पूरी दुनिया के मुसलमान और मानवतावादी इमाम हुसैन को याद करते हैं।
उक्त बातें झारखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य और रांची मस्जिद जाफरिया के इमाम हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहीं। वे रविवार को मस्जिद जाफरिया में 10वीं मुहर्रम की मजलिस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर आज कर्बला नहीं होता तो लोगों में सच्चाई के रास्ते पर शहादत का जज्बा नहीं पाया जाता।
झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
रांची । झारखंड के विभिन्न जिलों में नौ जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
विभाग के अनुसार सात जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
झारखंड करमा खदान हादसा : चाल धंसने से मारे गए चार मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना में अवैध खनन के दौरान शनिवार सुबह चाल धंसने से चार लोगों की मौत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। ग्रामीण की ओर से मुआवजे की मांग की गई। आखिरकार ग्रामीणों की मांगों के आगे सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और मुआवजा देने के लिए तैयार हुआ। यह वार्ता आधी रात के बाद तक चली।
सिमडेगा: DC कंचन सिंह का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने सदर अस्पताल, सिमडेगा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की संचालन व्यवस्था का जायजा लिया और सिविल सर्जन से 108 एम्बुलेंस सेवाओं की जानकारी ली।
गोड्डा में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला की शादी के महज एक महीने बाद ही गला दबाकर हत्या कर दी गई।
झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, रांची में अब तक 177% ज्यादा बारिश; 7 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी
झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अगले 72 घंटों तक राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।