रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत
रांची, राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते हैं गरीबों की शामत आ गई है। दिहाड़ी मजदूरी करनेवाले, ठेला खोमचेवाले, सड़क पर सब्जियां बेचनेवाले लोगों के जीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को रोजमर्रा के काम करने भी परेशानी हुई।
रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री मौजूद
रांची, प्रदेश की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को शुरू हाे गई । इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं।
अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग के पास अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान
14 जुलाई को विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से चुनावी वादों पर जवाब मांगेंगे राहुल, जनहित के मुद्दों की होगी समीक्षा
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 14 जुलाई को झारखंड से पार्टी के विधायक, मंत्री और सांसदों को दिल्ली तलब किया है। राहुल गांधी उस दिन प्रदेश के इन तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा कई अन्य बड़े नेताओं के भी बैठक में रहने की संभावना है।
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: जंगल से सर्च ऑपरेशन में मिले 18 IED, बड़ी घटना टली
झारखंड में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 18 शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए गए। प्रत्येक बम का वजन करीब तीन-तीन किलोग्राम था।
हड़ताल से कोयलांचल में ठप हुआ उत्पादन और डिस्पैच, परिवहन व्यवस्था पर भी असर; यूनियनों ने नए कानूनों को बताया मजदूर विरोधी
केंद्र सरकार के प्रस्तावित नई श्रम संहिताओं और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का सबसे ज्यादा असर कोयलांचल में देखा गया। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।
जमशेदपुर: सोशल मीडिया पर कट्टा संग फोटो डालना पड़ा महंगा, 3 युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हथियाक के साथ फोटो डालना 3 युवकों को भारी पड़ गया। दिखावे की होड़ में देसी कट्टा के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र का है।
लालू यादव को झटका: झारखंड हाईकोर्ट ने सजा बढ़ाने की CBI याचिका स्वीकार की
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने चारा घोटाला मामले में उनकी सजा बढ़ाने की मांग को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
दिल्ली में CM हेमंत सोरेन से मिले बाबूलाल मरांडी, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का लिया हालचाल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
देवघर श्रावणी मेला में पहली बार एआई से होगी निगरानी : मंत्री
देवघर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक-सम्मत बनाने के लिए इस बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को देवघर परिसदन में आयोजित मेला तैयारी की समीक्षा बैठक के दौरान दी।