अब अस्पताल में नहीं रोके जाएंगे शव, मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दी सख्त हिदायत
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित: बाबूलाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित है। 11 सालों के केंद्रीय नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं दिया वह मिशाल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11सालो के कार्यकाल मे देश की जनता को एक समान अवसर दिया।
हजारीबाग फायरिंग कांड के बाद व्यवसाय संघ का विरोध, दो दिन का बंद ऐलान; शहर में छाया सन्नाटा
बीते दिन हजारीबाग में एक ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने अंधाधुन सात राउंड फायरिंग कर दी थी। फायरिंग करने के 1 घंटे के भीतर उत्तम यादव ने घटना की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम के माध्यम से ली थी और हजारीबाग के व्यापारियों को धमकी भी दी थी।
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: छत गिरने से दंपती की मौत, पांच बच्चों से छिना माता-पिता का सहारा
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना बाराटोला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। रविवार की देर रात को एक जर्जर मकान की छत गिरने से हबीब अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष थी।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 26 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, 1.89 करोड़ रुपये होंगे खर्च
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीते रविवार को गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के अलग अलग वार्डों में 26 विकास योजनाओं का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।
ट्रेन में आमने-सामने हुए रघुवर दास और दीपिका पांडेय, पेसा कानून पर हुई तीखी चर्चा
रविवार की रात ट्रेन में साहेबगंज से रांची यात्रा के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है साथ ही इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश
झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।
झारखंड में पर्यटन के साथ फ़िल्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं — राज्यपाल
नेतरहाट (घाघरी)
राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित लोअर घाघरी क्षेत्र में चल रही हिंदी फीचर फिल्म “सहिया” की शूटिंग स्थल का अवलोकन किया। फिल्म के सेट पर पहुँचकर राज्यपाल महोदय ने फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
सावधान! झारखंड में 72 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट
रांची। झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। शनिवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज बारिश और गरज के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 72 घंटों के लिए राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं।
लेवी वसूलने छतरपुर आया टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
पलामू। उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) के सक्रिय सदस्य शंभु सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शंभू छतरपुर इलाके में लेवी वसूलने पहुंचा था। पूछताछ में सामने आया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस और नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल था। जोनल कमांडर शशिकांत के दस्ते में शामिल था। रविवार को उसे