मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई अप्रैल महीने की राशि
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को अप्रैल माह की 2500 की सम्मान राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में कुल 3,40,063 लाभुकों को 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये का भुगतान आधार आधारित प्रणाली से किया गया है।
BIG BREAKING: जैक ने जारी किया 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, 95.62% परीक्षार्थी हुए सफल
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. 95.62% विद्यार्थी इस साल पास हुए हैं। परीक्षार्थी जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
झारखंड के 5 जिलों में आज झमाझम बारिश:अगले तीन दिन बरसेंगे बादल
झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है। लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के अधिकांश जिले में करीब 45 मिनट से अधिक बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार भी काफी तेज रही।
JAC : इंटर आर्ट्स का रिजल्ट आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 5 जून को दिन के 12 बजे इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी करेगा। यह रिजल्ट जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा द्वारा जारी किया जाएगा।
स्थानीय कलाकारों ने की मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाकात, झारखंड फिल्म नीति में बदलाव को लेकर हुई चर्चा
देश आजादी की लड़ाई हो या फिर झारखंड को अलग करने की मांग स्थानीय कलाकारों ने हमेशा अहम भूमिका अदा की है। राज्य या देश के लिए कलाकार एक बौद्धिक संपदा के तौर पर होते हैं। हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने इस संपदा को और सशक्त करने के लिए आने वाले दिनों में झारखंड फिल्म नीति में बदलाव करने जा रही है।
कल्पना सोरेन ने महिलाओं और बच्चों को दी एक करोड़ की लागत से बननेवाली योजनाओं की सौगात
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बेंगाबाद के झलकडीहा और चपुआडीह के बुच्चा नवाडीह में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बननेवाली योजनाओं की सौगात दी है। दोनों स्थानों पर योजना कार्य के क्रियान्वयन के लिए आधारशिला रखी।
गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को मारी गोली, रीढ़ की हड्डी में फंसी
जिले के राजाभीठा थाना अंतर्गत राजापोखर गांव में बीती रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। गांव के निवासी और झारखंड आंदोलन से जुड़े 50 वर्षीय ताला बास्की को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह वारदात रात लगभग दो बजे की है, जब ताला बास्की अपने घर के आंगन में अकेले सो रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाप- बेटी की मौत
पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के जपला – छतरपुर मुख्य पथ पर चौआचटान गांव के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घटना बुधवार की रात हुई। सभी एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
मॉक ड्रिल: हजारीबाग के झंडा चौक पर लाठीचार्ज, फायरिंग और छोड़े गए आंसू गैस के गोले
बकरीद को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। पहली बार झंडा चौक पर जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिससे यह संदेश साफ हो गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महागामा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.630 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार
महगामा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ललमटिया की ओर से एक युवक अवैध गांजा लेकर केंचुआ चौक की तरफ आ रहा है।