झारखंड में इस दिन प्रवेश कर सकता है मॉनसून, रांची समेत इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे बादल…जानें
मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि राज्य में भीषण गर्मी अब नहीं पड़ने वाली है। दरअसल मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अब एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। झारखंड में 11 जून के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलेगा।
गुमला : पिकनिक में शराब पीने के बाद दो लोगों की हत्या, शव को गड्ढे में गाड़ा
गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में शुक्रवार को पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।
बारात जा रही बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल
लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग के चेकनाका के निकट सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे बाराती बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में लगभग 10 बाराती घायल हो गए ।
गोड्डा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद
बीते शुक्रवार 6 जून को गोड्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जब अवैध हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि दो युवक एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (संख्या JH17J-2499) पर सवार होकर महागामा से नयानगर, दिग्धी होते हुए सनोखर की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं।
कमरा न मिलने पर धरने पर बैठे पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, चीफ सेक्रेटरी से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक शिकायत
पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा नहीं मिला। इससे वह नाराज हो गए। इसके बाद वे रिसेप्शन के पास धरने पर बैठ गए। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने नाम से दो कमरा बुक कराया था।
अब IO को मिलेगा लेटेस्ट फोन, एक ही स्रोत से कर सकेंगे सेट प्राप्त
अनुसंधान कार्य हेतु अनुसंधानकर्ताओं को मोबाइल फोन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अंतर्गत जारी संकल्प में संशोधन किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा एक संशोधित संकल्प जारी किया गया है।
लघु सिंचाई विभाग के तत्कालीन चीफ इंजीनियर को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरकार की अपील हुई खारिज
झारखंड हाईकोर्ट से लघु सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता शिवाजी शर्मा को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2002 में गिरिडीह के लघु सिंचाई प्रमंडल अंतर्गत कोदई बांध परियोजना में नहर टूटने की घटना को लेकर पेंशन में 50% कटौती के मामले में राज्य सरकार की अपील (एलपीए) पर झारखंड हाईकोर्ट ने निर्णय सुनाया है।
एक बार फिर आमने-सामने आए बाबूलाल और JMM, मिट्टी के ऊपर ढलाई कर बनाई जा रही थी खराब रोड
लोहरदगा जिले के पेशरार गांव में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए हेमंत सरकार पर सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
गोड्डा ईसीएल प्रबंधक पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में CBI करेगी जांच
गोड्डा स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के राजमहल एरिया के तत्कालीन चीफ मैनेजर (खनन) परमेश्वर यादव के खिलाफ CBI ने अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने प्राथमिकी दर्ज की है।
ट्रैक पर बैठकर खैनी खाना पड़ा महंगा, ट्रेन से कटकर गई बुजुर्ग की जान; जानें कहाँ का है मामला
झारखंड में खैनी की लत ने एक बुजुर्ग की जान ली. नहीं! बुजुर्ग को खैनी खाने की वजह से कोई जानलेवा बीमारी नहीं हुई थी बल्कि उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गयी है। सवाल उठेगा कि कोई खैनी खाने की वजह से ट्रेन से कैसे कट सकता है तो बताते हैं।