फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओलीडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या-88/25 के तहत की गई
सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी, कारोबारी वर्ग में दहशत
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया
जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : झारखंड के 49.76 हजार आदिवासी परिवारों के विकास में आएगी तेजी- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JAGUA)” और “प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN)” की राज्य स्तरीय बैठक हुई।
जातिगत जनगणना के विरोध में कल JMM का प्रदर्शन, कहा- सरना धर्म कोड पहले लागू हो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जातिगत जनगणना के विरोध में 9 मई 2025, दिन शुक्रवार को खूंटी में जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन खूंटी अनुमंडल कार्यालय के सामने किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।
5 पुलिस पदाधिकारियों का किया गया तबादला , यहां देखें लिस्ट
रामगढ़ में 5 पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापिथ किया है। एसपी अजय कुमार ने इन 5 प्रभारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह भी शामिल हैं। उन्हें रामगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है।
कार ने दुकान में मारी टक्कर, दो युवक घायल
मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुमला एसपी की व्यापारियों से अपील: लेवी की धमकी पर न डरें, तुरंत दें पुलिस को सूचना
गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह ने जिला के व्यापारियों और ठेकेदारों से अपील की है कि जिले में नक्सलवाद और अपराधी गतिविधि लगभग समाप्त हो चुकी है। ऐसे में कुछ युवा है जो कई तरह की अपराधी और नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने का काम कर रहे हैं।
झारखंड के 9 जिलों में 10 मई से लू चलने की चेतावनी
झारखंड के नौ जिलों में 10 मई से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें 10 मई को डंक, पाकुड़, गोड्डा और 11 मई से राज्य के देवघर,जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
वज्रपात से महिला और किशोरी की मौत
पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खड़ियाडीह गांव में बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और किशोरी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुसूदन महतो की पत्नी बासंती महतो (60) और नगेंद्र महतो की पुत्री काकुली महतो (15) के रूप में हुई है।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले इरफान अंसारी, कांग्रेस के दबाव में हुई पाकिस्तान पर कार्रवाई
भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक कार्रवाई कांग्रेस के लगातार दबाव के चलते हुई है।