सड़क दुर्घटना में चार की मौत
मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के बसडीहा में डंडार कॉलेज के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक ने पहले जाइलो कार को टक्कर मारी और फिर भागते हुए एक बाइक को चपेट में ले लिया।
स्कूलों में की गई हवाई हमले से सुरक्षा की मॉक ड्रिल
बागबेड़ा क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के तहत हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को स्कूलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व : चंपाई सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारत की सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि “आतंकिस्तान की कमर तोड़ दी गई है और देश की बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है
राज्य कैबिनेट की बैठक आठ को
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अब गुरुवार को होगी। पहले यह बैठक बुधवार को चार बजे से होनी थी। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल के कारण कैबिनेट की बैठक में बदलाव किया गया है।
झारखंड में आज से सताएगी गर्मी
झारखंड के मौसम में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7, 8 और 9 मई तक आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
रांची में अलका लांबा ने पूछा सवाल, प्रधानमंत्री आवास की बैठक में सेना प्रमुखों के साथ मोहन भागवत क्यों होते हैंं
कांग्रेस की सीनियर नेता और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास में सेना प्रमुखों के साथ होने वाली अहम बैठकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित किया जाता है
भाकपा माओवादी के पांच नक्सली गिरफ्तार
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादियाें के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली गत 30 अप्रैल की रात को जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव के पास बन रहे सड़क निर्माण कार्य के मुंशी की हत्या तथा गाड़ियों को जलाने की घटना में शामिल थे।
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 25 हजार की लूट
पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए।
बड़ी खबर : जातिगत जनगणना का विरोध करेगा झामुमो, पहले सरना धर्म कोड लागू करने की मांग; 7 को आपात बैठक
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सरना धर्म कोड को लागू किए बिना जातिगत जनगणना का विरोध करेगा। इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई गयी है। यह बैठक 7 मई 2025, मंगलवार को सुबह 11 बजे, शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन, उलियान (कदमा) में आयोजित की जाएगी।
शादी के 16 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत
शादी के 16 दिन पहले एक युवक की मौत हो गई। अपनी शादी का कार्ड बांटकर लौटने के दौरान सोमवार रात युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के विजय तारा पेट्रोल पंप के पास हुई। अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।