बोकारो में एक बार फिर ईडी ने दी दाबिश, जाने क्या है पूरा मामला?
बोकारो में एक बार फिर ईडी ने दबिश दी है। मंगलवार अहले सुबह चास के राणा प्रताप नगर में कार्रवाई करते हुए ईडी महेश नागिया के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह रेड सुबह 8 बजे से चल रही है। और इस छापेमारी में ईडी के करीब आठ अधिकारी लगे हुए है।
झारखंड के इन 5 जिलों में कल होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, 1 विधानसभा भी है शामिल
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 7 मई यानी कल सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का निर्देश दिया है। झारखंड में भी 7 मई को मॉक ड्रिल होगा। राज्य के 5 जिलों और एक विधानसभा क्षेत्र को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है। निर्देशों के मुताबिक कल रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज और गोमिया में मॉक ड्रिल होगा।
हजारीबाग में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
हजारीबाग जिले के खिरगांव इलाके सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे एक कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खिरगांव के पांडे टोला निवासी भुटाली पांडे के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
ACB ने DMO ऑफिस के ऑपरेटर को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया
जिला खनन कार्यालय (DMO), राँची में कार्यरत एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर एक फाइल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
JMM की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, शिबू सोरेन संस्थापक संरक्षक और हेमंत को अध्यक्ष की कमान
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है। यह महाधिवेशन रांची जिले के खेलगांव स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रांगण (हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम) में 14 और 15 अप्रैल को हुआ था।
धनबाद : खदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
धनबाद के झरिया क्षेत्र अंतर्गत देव प्रभा आउटसोर्सिंग बस्ताकोला साइड फेस में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले शव को मजदूरों ने देखा और इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी। चूंकि शव खदान के एक दुर्गम स्थान पर फंसा हुआ था
पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग, रघुवर दास ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को शीघ्र भारत से बाहर भेजने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शुक्रवार को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कार्यालय पहुंचकर सौंपा गया।
झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट: 30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
झारखंड में लगभग 10 दिनों से मौसम में हुए बदलाव के बाद अब मौसम का मिजाज गर्म होने वाला है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में कल तक बारिश के आसार हैं। प्रदेश के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों को छोड़कर अन्य 18 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
पलामू में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से जिंदा जले पिता- पुत्र, सड़क जाम
पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
NEET UG परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश, झारखंड का है मास्टरमाइंड
4 मई को हुई नीट यूजी 2025 की परीक्षा में भारी गड़बड़ी की कोशिश की गई थी, लेकिन ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर से एक इंटरस्टेट गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा लिया। इन पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है।