झारखंड में लौट आयी ठंड, कई जिलों का गिरा पारा
रांची सहित झारखंड का तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। इसके साथ कनकनी भी बढ़ गई है। राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
पतरातू थर्मल में मार्च से 800 मेगावाट मिलेगी बिजली: प्रधानमंत्री द्वारा रखी गयी थी आधारशिला
झारखंड को मार्च तक पतरातू थर्मल प्लांट से बिजली मिलने लगेगी। पहले चरण में 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। बहुत जल्द ट्रांसमिशन लाइन पूरा कर लिया जाएगा। इस प्लांट से जितनी बिजली का उत्पादन होगा, उसका 85 फीसदी हिस्सा झारखंड को मिलेगा। जबकि 15 फीसदी हिस्सा केंद्र के हिस्से रहेगी। ऐसा हो जाने से झारखंड को बिजली की खपत पूरा करने के लिए बिजली खरीदनी नहीं पड़ेगी।
जमशेदपुर में 150 करोड़ का GST घोटाला, तीनों आरोपी फरार
जमशेदपुर से एक बड़ा GST घोटाला सामने आया है। इसमें फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के GST बिलों का फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में GST विभाग की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार रोड स्थित कारोबारी जैसूका के ठिकाने पर छापेमारी की है।
गिरिडीह में घर में ब्लास्ट, एक की मौत एवं 4 घायल
गिरिडीह के शीतलपुर इलाके में रविवार रात एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शीतलपुर निवासी उमेश दास के घर में हुई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत दीवारों से अलग हो गई और पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व हमारे संविधान की मूल भावना है : हेमंत सोरेन
दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयाेजित मुख्य समाराेह में
राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साेरेन ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते कहा कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व हमारे संविधान की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झारखंडवासियों की खुशहाली के लिए, यहां व्याप्त गरीबी, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए, सदियों से शोषित एवं वंचित आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के हक अधिकार के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। हम सामाजिक न्याय के साथ विकास के नित नये प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं, जिसकी चर्चा चारों तरफ है। झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और झारखंडी अस्मिता को कायम रखते हुए हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
Jamshedpur Raid: GST विभाग की छापेमारी, 150 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
जमशेदपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें शहर के एक प्रमुख कारोबारी जैसूका के ठिकानों पर छापामारी की गई है। यह छापामारी 24 घंटे तक चली, जिसमें टीम को करोड़ों रुपये की जीएसटी में गड़बड़ी मिली है । जैसूका के सभी ठिकानों पर 20 सदस्यों की टीम ने छापामारी की और आवश्यक दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नई दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड राज्य को पहली बार ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ का नेशनल अवार्ड प्रदान किया। यह पुरस्कार झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कर्तव्य पथ पर झारखंड की बच्चियों के बैंड परफॉर्मेंस के लिए दी शुभकामनाएं
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के समक्ष प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम के चयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड प्रस्तुति देना झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। ये
ऊर्जा विभाग के खाते से 100 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार
झारखंड में ऊर्जा विभाग से जुड़े 100 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का मामला सुर्खियों में है। इस घोटाले में एटीएस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे 1.30 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। घोटाले की गहराई में जाने पर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, उपायुक्त-एसपी ने किया निरीक्षण
पलामू। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पलामू जिले में उत्साह का माहौल है। मुख्य समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में रविवार को किया जाएगा। यहां सुबह 9.05 बतौर मुख्य अतिथि राज्य के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर झंडोतोलन करेंगे। मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर ली गई है।