महिला HIL 2025-26 का फाइनल 10 जनवरी को रांची में, SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स में खिताबी मुकाबला
रांची : करीब दो हफ्तों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 10 जनवरी को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा.
कोडरमा में दर्दनाक हादसा: ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, दम घुटने से दंपती की मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी (बोरसी) जलाकर सो रहे एक दंपती की दम घुटने से मौत हो गई.
आरपीएफ रांची ने “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बचाया
रांची। आरपीएफ रांची, कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची की एएचटीयू टीम ने डीएनएफटी टीम एवं सीआईबी रांची के साथ संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया।
गढ़वा में यूरेनियम भंडार की तलाश तेज, AMD कर रही ड्रिलिंग सर्वे
गढ़वा जिले में परमाणु खनिज यूरेनियम के भंडार होने की संभावना को लेकर सर्वे का काम तेज हो गया है. केंद्र सरकार की प्रमुख एजेंसी परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (AMD) की टीम जिले के रमना और डंडई प्रखंड के विभिन्न इलाकों में ड्रिलिंग के जरिए अन्वेषण कार्य कर रही है.
झारखंड पुलिस के ढांचे को मिलेगी मजबूती, 17.18 करोड़ के निर्माण कार्यों को मंजूरी
झारखंड पुलिस के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. गृह विभाग ने झारखंड पुलिस से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 17.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.
झारखंड हाईकोर्ट सख्त: रिव्यू याचिका खारिज, बोकारो के भू-अर्जन पदाधिकारी पर ₹1 लाख का व्यक्तिगत जुर्माना
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर रिव्यू याचिका को खारिज करते हुए बोकारो के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पर 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है.
गुमला में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल
गुमला : जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतरहाट रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
गोड्डा में मॉब लिंचिंग: मवेशी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू अंसारी के रूप में हुई है.
रामगढ़ सिविल कोर्ट में हंगामा केस: कुख्यात शूटर शिव शर्मा को जमानत
रामगढ़ सिविल कोर्ट ने कुख्यात शूटर शिव शर्मा को जमानत दे दी है. कोर्ट परिसर में हंगामा और मारपीट से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद शिव शर्मा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: ACB की बड़ी छापेमारी, 16 से ज्यादा गिरफ्तार
धनबाद रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में हुए मुआवजा घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है.