गोड्डा में मॉब लिंचिंग: मवेशी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

News Saga Desk

जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने खेत से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

घटना की जानकारी बीते दिन स्थानीय चौकीदार ने थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने पप्पू अंसारी को कथित तौर पर मवेशी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था, जिसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई.

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक के चप्पल, खून से सना डंडा और जला हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है. मौके पर पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पथरगामा और मुफस्सिल थाना में मवेशी चोरी समेत चोरी के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More