झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, मुख्य गवाह के बयान से विनय चौबे की भूमिका उजागर
रांची : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया द्वारा अदालत में दर्ज कराए गए बयान ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
हॉकी इंडिया लीग 2025-26 को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025–26 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 28 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर 28 से 30 दिसंबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित
रांची : भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
अरगोड़ा चौक के पास देर रात आग का तांडव, हार्डवेयर दुकान जलकर खाक
राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के समीप स्थित एक हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि सत्यम हार्डवेयर नामक यह दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।
फिजिक्स में टॉपर अनिकेत साहू को राज्यपाल ने किया सम्मानित
बाघमारा. बरोरा मुखिया के भतीजे संजय साव के सुपुत्र अनिकेत साहू को भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अनिकेत साहू वर्ष 2023 में भौतिकी विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के टॉपर छात्र रहे हैं।
सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा अनिकेत साहू को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स.शि.वि. मंदिर, बाघमारा में वीर बाल दिवस का आयोजन
बाघमारा। स.शि.वि. मंदिर, बाघमारा में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वीर बाल योद्धाओं को नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनके चारों पुत्रों ने भी मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
शिक्षा का उद्देश्य सामाजिक दायित्व निभाना भी है : राज्यपाल
धनबाद। झारखंड के राज्यपाल एवं राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे कम से कम एक बच्चे की शिक्षा का दायित्व लेने का आह्वान किया, ताकि समाज से अशिक्षा दूर करने में सहयोग मिल सके।
झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बाबूलाल मरांडी की चिंता, सरकार और पुलिस पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एससीआरबी (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में जनवरी से अक्टूबर के बीच ही महिलाओं के खिलाफ 4294 मामले दर्ज किए जा चुके हैं
बड़ाजामदा में रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, दुकानदारों को मिला अल्टीमेटम
चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाजामदा क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
30 दिसंबर को मोरहाबादी में 2015 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 दिसंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान 2015 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।