एक मार्च से निजी व्यापारियों को मिलेगा लाइसेंस, दाम में होगी बढ़ोतरी
झारखंड में एक मार्च से शराब की बिक्री पूरी तरह निजी हाथों में चली जाएगी। राज्य सरकार ने शराब के खुदरा व्यापार से हटने का फैसला किया है और अब यह कारोबार निजी व्यापारियों को सौंपा जाएगा। सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी झारखंड बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) अब सिर्फ थोक बिक्री करेगी
झारखंड के 16 जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे
झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पिछले तीन दिन तापमान में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी के आने का एहसास होने लगा। इसके बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली और 24 में 16 जिले का तापमान 9 डिग्री या इससे नीचे पहुंच गया।
झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, किस वोटर लिस्ट पर होगी वोटिंग?
पांच साल बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव संभव हो सकता है। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में हुई लगातार सुनवाई के बाद रास्ता साफ नजर आता दिख रहा है। राज्य में अप्रैल-मई में यह चुनाव हो सकता है। राज्य में जिस वोटर लिस्ट से नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव हुआ था,
चुट्टूपालू घाटी में पाइप लदा ट्रक पलटने से हुई एक की मौत
रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। घटना के पहले चाईबासा से दिल्ली पाइप लेकर जा रहा एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे घाटी का वन-वे सड़क पूरी तरह जाम हो गया।
रामगढ़ में एक शख्स ने पहले पत्नी पर किया फरसे से हमला फिर खुद लगा ली फांसी
रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र के सेवटा रजवार टोला में एक भयानक घटना घटी। 60 वर्षीय राजू रजवार ने अपनी दूसरी पत्नी शांति देवी (50) पर फरसा से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद राजू ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल शांति देवी को पहले सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया
9 डिग्री तक पहुंचा 8 जिलों का तापमान
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले तक राज्य के कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार और रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। लेकिन, 24 घंटे के दौरान इसमें गिरावट आई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरा है।
मैट्रिक-इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ अपलोड, 11 फरवरी से ही शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं अपने तय समय पर ही होंगी। आज से स्कूलों में स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड मिलने लगेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष के आदेश पर सचिव जयंत मिश्रा द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा निर्धारित शेड्यूल से आयोजित की जाएगी।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया 2 लाख का जुर्माना
झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को पत्थर खनन लीज रद्द करने के मामले में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ ने सरकार पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और राशि याचिकाकर्ता को देने का निर्देश दिया। साथ ही पलामू उपायुक्त और खान आयुक्ति का आदेश रद्द कर दिया,
मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज़, महसूस हो रही ठंड
झारखंड में फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार से उत्तर की सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर होने से लोगों ठंड महसूस हो रही है। शाम में भी ठंड महसूस कर सकते हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो सकती है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष मिल गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बाद डॉ. नटवा हांसदा को जैक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। शुक्रवार से मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड मिलने लगेंगे।