रांची में कार का शीशा तोड़कर गहने और नकदी की चोरी
राजधानी रांची में अपराधियों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। यह घटना शहर के व्यस्त मेन रोड स्थित भारत बेकरी के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो के बाद हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवलदार निलंबित
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पीसीआर टीम के पुलिसकर्मियों पर हाईवा वाहन से कथित अवैध वसूली करने के आरोप के बाद हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है
रविवार को होनी थी शादी, सड़क दुर्घटना में युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन बना मौत का कारण, खदान में ऑक्सीजन की कमी से 4 युवकों की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान में ऑक्सीजन की कमी और संभावित गैस रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद अवैध खनन और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद मोहल्ला में शनिवार सुबह एक 66 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी पहुंचे।
झारखंड में मानसून का आगमन, पर फिलहाल असर सीमित, 19 जून तक बारिश व आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में पहुंचा पर असर सीमित; 13–19 जून तक बारिश, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी। सतर्क रहें।
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत
जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लातेहार-सरयू मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।
रांची में अवैध बोरिंग पर नगर निगम सख्त, बिना अनुमति जल दोहन करने वालों पर होगी कार्रवाई
शहर में तेजी से गिरते भू-गर्भ जल स्तर और अनियंत्रित अवैध जल दोहन को देखते हुए रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। निगम ने बिना अनुमति बोरिंग कराने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है।
खूंटी में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए चार सुविधा केंद्र स्थापित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चार वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह पहल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए खूंटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।