झारखंड मौसम अपडेट: 17 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 17 जुलाई तक गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
चाईबासा में राज्यस्तरीय कराटे शिविर, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित राज्यस्तरीय एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुराने निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग कर रही है सरकार: प्रतुल शाह देव
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड सरकार के ₹99,639 करोड़ निवेश दावे पर सवाल उठाते हुए इसे पुराने निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग बताया।
लोहरदगा में SIR-2026 अभियान तेज, गणना प्रपत्र वितरण लगभग पूरा; डिजिटाइजेशन और संग्रहण पर जोर
लोहरदगा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।
झारखंड जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, रांची के अस्पताल में भर्ती
झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक आने के बाद रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
गिरिडीह: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह जिले में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जब सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) और शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों में शामिल डॉ. बी.एन. झा का शव पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से बरामद किया गया।
Palamu Murder: चाचा ने चाकू मारकर नाबालिग भतीजे की हत्या, गिरफ्तार
Palamu Murder मामले में चैनपुर के रबदा गांव में चाचा ने 13 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। अंधविश्वास के शक में हुई वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तार।
रामगढ़ में चोरी की बाइक बरामद, भुरकुंडा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रामगढ़ जिले की भुरकुंडा पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र से चोरी हुई एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
Shravani Mela 2026: महादेवशाल स्टेशन पर 22 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
Shravani Mela 2026 के दौरान महादेवशाल स्टेशन पर 22 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा। यह सुविधा 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी।
ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, 7 दिन में मांगी सार्वजनिक माफी
धनबाद सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी, आरोप वापस लेने और सोशल मीडिया से सामग्री हटाने की मांग की गई है।