आजसू में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता-कार्यकर्ता, सुदेश महतो ने कहा-संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए कोर्ट परिसर को खाली करा दिया।
दुमका में महिला और मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के गांधी मैदान के समीप सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे झाड़ियों से एक महिला और उसकी मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
नगर निकाय चुनाव के कारण: JAC ने 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया
राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने फरवरी माह में आयोजित होने वाली कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। चुनावी प्रक्रिया के कारण इंटरमीडिएट के साथ-साथ कक्षा 11वीं, 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कि है।
झारखंड में लोकायुक्त नियुक्ति का रास्ता साफ, छह सप्ताह में होगा चयन
रांची: झारखंड में लोकायुक्त सहित विभिन्न ट्रिब्यूनलों में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाईकोर्ट को बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और छह सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति कर ली जाएगी।
रांची के सुखदेवनगर में प्रशासन की करवाई, 10 घर तोड़े गए, कई बेघर
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित खादगढ़ा, महुआ टोली इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की करवाई के दौरान कई घंटों तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही।
डोरंडा से लापता नेहा को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 11 वर्षीय नेहा कुमारी टोप्पो को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची 4 फरवरी 2026 को घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
रांची में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने की तैयारी, 2000 क्षमता का शेल्टर होम और अस्पताल बनेगा
रांची: शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम की ओर से 2000 कुत्तों की क्षमता वाला आधुनिक शेल्टर होम और अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए हेहल अंचल के समीप 1.50 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।
रांची में असम CM हिमंत सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में प्रारंभिक जांच (प्रीलिमिनरी इंक्वायरी) दर्ज की गई है। यह जांच रांची के सदर थाना में दर्ज की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
रांची की नेहा टोप्पो पांच दिनों से लापता, तलाश में जुटी पुलिस,सूचना देने पर 21 हजार का इनाम
रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह गिरिजाटोली निवासी 11 वर्षीय नेहा कुमारी टोप्पो पिछले पांच दिनों से लापता है। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए 21,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से इश्तेहार भी जारी किया गया है।