रांची में ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट से हड़कंप, पुलिस पर भी हुआ हमला
रांची के कचहरी चौक में बीती रात अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मारपीट की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। घायल ट्रांसजेंडर को तुरंत पुलिस ने अस्पताल भेजा। घटना में उसका पैर टूट गया, जिसे पुलिस ने पुष्टि की है।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर झारखंड में विरोध तेज, चाईबासा में ज्ञापन सौंपा
चाईबासा: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड में विरोध खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को भारतीय ओबीसी विचार मंच, जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने चाईबासा में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इसे जल्दबाजी में लिया गया और न्यायसंगत नहीं कदम बताया।
JPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, 2024 वैकेंसी में आयु सीमा में छूट की मांग
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य मांग 2024 की वैकेंसी में संशोधन और आयु सीमा में छूट देने की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान नियमों के कारण कई योग्य उम्मीदवार प्रतियोगिता से बाहर हो रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।
बिहार बजट सत्र में जोरदार हंगामा, कानून-व्यवस्था और बच्चियों की सुरक्षा पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन तीखे राजनीतिक टकराव के नाम रहा। बच्चियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस और हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही राजद सदस्यों ने विरोध जताया, जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही।
गोमिया में हाथियों का आतंक, दो दिनों में पांच की मौत, वन विभाग ने बंगाल से विशेष टीम बुलाई
बोकारो: जिले के गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले से पिछले दो दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया।
रांची में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 25 फरवरी तक दवा वितरण
रांची स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर 2026 तक फाइलेरिया के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
पप्पू यादव की जमानत पर आज सुनवाई, सियासी हलचल तेज
पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को पटना की अदालत में सुनवाई हो रही है। 31 वर्ष पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद बिहार से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक माहौल गरमाया हुआ है और इस सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ED अधिकारियों को हाईकोर्ट से राहत, कार्रवाई पर फिलहाल रोक, 17 फरवरी को अगली सुनवाई
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले में फिलहाल पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक जांच और किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक जारी रहेगी।
झारखंड में दिन गर्म, रात ठंडी: तापमान के उतार-चढ़ाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां
झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर के कारण मौसम का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
मानगो नगर निगम चुनाव: कांग्रेस में बढ़ा विवाद, मेयर उम्मीदवार जेबा खान निलंबित
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।