रांची में क्रिसमस का बाजार सजा
राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर हर चौक चौराहे पर दुकान सज गई है। क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुनी कर रही हैं। खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नये परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। क्रिसमस में
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए हुए एमओयू
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार ने रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफलता हासिल की। बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों द्वारा राज्य में 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रस्तावित निवेश पिछले साल बिहार में आयोजित पहले निवेशक शिखर सम्मेलन के इसी आंकड़े से तीन गुना अधिक है।
130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य समाज चौक के समीप 130 वर्ष पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार से तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी शुरू करा दी गयी है। निगमकर्मी छोटेलाल गुप्ता की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
भारत में लॉन्च हुई नई 2025 रेंज रोवर स्पोर्ट: कीमत 1.45 करोड़
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर ने आज (19 दिसंबर) मेड-इन-इंडिया SUV रेंज रोवर स्पोर्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
युगांडा में फैला डिंगा-डिंगा वायरस: 300 से ज्यादा बीमार
अफ्रीकी देश युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस से 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां हैं। इस रहस्यमयी बीमारी का सबसे ज्यादा असर युगांडा के बुंदीबग्यो जिले में देखने को मिला है। न्यूज एजेंसी मॉनीटर के मुताबिक इस वायरस की चपेट में
हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन: गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। शुक्रवार को वे गुरुग्राम में अपने घर पर थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे
36,400cr इन्वेस्ट करेगी सन पेट्रोकेमिकल: 30 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 दूसरे दिन 6 बड़ी कंपनियों के साथ MOU साइन किया गया है। कुल 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का MOU साइन हुआ है। सन
जयपुर: LPG टैंकर ब्लास्ट, 8 लोग जिंदा जले
जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए और 35 लोग झुलस गए हैं। गैस टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जो 200 मीटर तक फैल गई, जिसने अचानक आग पकड़ ली।
संसद में हंगामा: लोकसभा अनिश्चितकाल और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:00 तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-2025: मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
20 दिसंबर से लेकर छह जनवरी तक रांची के मोरहाबादी मैदान खादीमय हो जायेगा। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग तथा जेएसएलपीएस (ग्रामीण विकास विभाग) के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव, 2024-25 का आयोजन 20 दिसंबर से छह जनवरी तक किया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।