एयर इंडिया फिर बनेगा आकाश का ‘महाराजा’, 40 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है टाटा ग्रुप

News Saga Desk

मुंबई। एअर इंडिया 30 से 40 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए बोइंग और एयरबस से बातचीत कर रही है। डील 50 से ज्यादा विमानों के लिए भी हो सकती है। इसमें एयरबस A350 और बोइंग 777x मॉडल शामिल हैं। इस डील से एअर इंडिया के आधुनिकीकरण की योजना को मजबूती मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक डील का फाइनल फ्रेमवर्क जून में होने वाले पेरिस एयर शो तक सामने आ सकता है। एअर इंडिया 2023 में पहले ही 470 विमानों का ऑर्डर दे चुकी है। इसके अलावा, पिछले साल 100 एयरबस विमानों का ऑर्डर दिया था। हालांकि, इनमें से ज्यादातर सिंगल-आइल विमान थे। नया सौदा वाइड बॉडी विमानों के लिए होगा।

₹6 लाख करोड़ में 470 विमानों का ऑर्डर दे चुकी है एयरलाइन

एअर इंडिया ने दो साल पहले एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था। एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन के अनुसार इस डील की वैल्यू 70 अरब डॉलर (करीब ₹6 लाख करोड़) है। डील के तहत एअर इंडिया को एयरबस से 250 और बोइंग से 220 विमान मिलेंगे। एयरबस के साथ हुई डील के तहत 40 वाइड बॉडी A350 एयरक्राफ्ट, 210 नैरोबॉडी सिंगल-आइजल A320 नियोस एयरक्राफ्ट मिलने थे। वहीं, बोइंग से 34 अरब डॉलर (करीब ₹2.9 लाख करोड़) की है। इसके तहत एअर इंडिया को 190 B737 मैक्स विमान, 20 B787 विमान और 10 B777x विमान मिलने वाले हैं।

एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई

सरकारी कंपनी एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई। टाटा ने 18,000 करोड़ रुपए में इसे टेकओवर कर लिया था।

इंटरनेशनल रूट्स पर एअर इंडिया के 59 नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स

  • एअर इंडिया के दुनियाभर में 12,000 से ज्यादा कर्मचारी।
  • एअर इंडिया 90 साल से सर्विस दे रही है
  • दुनियाभर के 79 डेस्टिनेशन पर ऑपरेट करती है।
  • एयरलाइन के पास अभी 128 नैरो और वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट।
  • कंपनी ने 2023 में 470 एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर दिया है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

रांची के बिहार क्लब में 64 वर्षों से निभाई जा रही चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई पूजा-अर्चना

राजधानी रांची के बिहार क्लब में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ...

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पर पुलिस से भिड़ने और पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप, एफआईआर दर्ज

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पूजा सिंह के खिलाफ सरकारी आवास पर धरना देने और थानाध्यक्ष की सर्विस...

Read More