इस तारीख से महिलाओं के खाते में आना शुरू हो जाएगी मंईया सम्मान योजना की राशि, एक साथ मिलेंगे 2 माह के पैसे
झारखंड सरकार ने मईंयां सम्मान योजना के तहत होली से पहले लाभुकों के खातों में राशि भेजने की घोषणा की है। इसके बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के मुताबिक, पहले जनवरी और फरवरी महीने की राशि दी जाएगी।
70वीं बीपीएससी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 7 मार्च को फिर होगी बहस
70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर उसे फिर से आयोजित किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई आगामी 7 मार्च को पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ करेगी।
पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, नक्सली कैंप से 2 IED समेत कई सामान बरामद
पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस और CRPF की 60वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी वनग्राम के पास एक नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। नक्सली कैंप से 2 IED (प्रत्येक 10 किलो), 58 डेटोनेटर (29 डुअल डेटोनेटर ट्यूब) और 5 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद किए गए।
नथिंग फोन 3a सीरीज की लॉन्चिंग आज: जानिए क्यों खास है ये डिवाइस
आज भारत में Nothing Phone (3a) सीरीज को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में जो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये खबर बहुत अहम है। बता दें कि यह Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो Nothing Phone (2a) सीरीज का सक्सेसर है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत, SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी एफआईआर
बी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच समेत 6 अधिकारियों पर FIR दर्ज करने के स्पेशल कोर्ट के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज यानी, मंगलवार (4 मार्च) को रोक लगा दी। बुच ने स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर जस्टिस एसजी डिगे ने सुनवाई की।
तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल
ओपेक और इसके सहयोगी देश द्वारा क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के उत्पादन में बढ़ोतरी करने का संकेत दिए जाने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत पर दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से आज क्रूड ऑयल 3 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी तरह की सैन्य सहायता रोकी
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई तकरार का बड़ा परिणाम सामने आ गया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही सभी प्रकार की अमेरिकी सैन्य सहायता पर प्रतिबंध लगा दिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs AUS सेमीफाइनल आज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी।
आईपीएल 2025 : केकेआर ने लॉन्च की ‘थ्री-स्टार’ जर्सी, तीन खिताबी जीत को समर्पित
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। इस बार टीम ने एक अनूठे अभियान के तहत “नंबर 3” की थीम पर जोर दिया, जिसमें प्रशंसकों को केकेआर की तीन खिताबी जीत की याद दिलाई गई है।
Bihar Budget 2025 : नीतीश सरकार का ऐलान, मिशन मौसम के तहत खर्च होंगे 2000 करोड़; बनेगा मौसम विज्ञान केंद्र
बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में साल 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट को बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया गया है। इसका कुल आकार 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये है। यह बजट पिछले साल के बजट से 38 हजार करोड़ रुपये अधिक है।