बिना पूर्व सूचना राष्ट्रपति भवन पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, अफरा-तफरी मच गई
जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन ये फैसला किया। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज ब्रिटेन यात्रा के लिए रवाना होंगे, दौरे के आखिरी चरण में मालदीव भी जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ब्रिटेन यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरे में वे बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के साथ खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज अपनी चौथी ब्रिटेन यात्रा पर रवाना होंगे।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जम्मू-कश्मीर के पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे।
19 सितंबर को रिटायर होगा मिग-21: 1963 से सेवा में रहा, तीन युद्धों में लिया हिस्सा; 400 से ज्यादा बार हुआ क्रैश
भारतीय वायुसेना (IAF) में 62 सालों तक सर्विस देने के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान 19 सितंबर को रिटायर होगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट का विदाई कार्यक्रम होगा। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष ने उठाए सवाल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बीच संसद सत्र में इस्तीफे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस्तीफे को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की दूसरी बैठक में अनुपस्थित रहने से जोड़ा तो अखिलेश यादव ने इसे व्यक्तिगत फैसला बताया।
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया, कहा – ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार को उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूर कर लिया है।
जेपी नड्डा की गैरमौजूदगी पर मचा सियासी घमासान: कांग्रेस के दावे पर भाजपा का जवाब – पहले ही दी थी सूचना
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को साफ किया कि उपराष्ट्रपति कार्यालय को पहले ही बता दिया गया था कि वह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से बुलाई गई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।
संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सरकार बहस को तैयार: लोकसभा में 16, राज्यसभा में 9 घंटे की चर्चा तय; खड़गे ने उठाए सवाल – बोले, पहलगाम हमलावर अब तक क्यों नहीं पकड़े?
संसद मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। अगले हफ्ते इस मुद्दे पर लोकसभा में 16 और राज्यसभा में 9 घंटे बहस होगी। हालांकि विपक्ष का कहना है कि चर्चा सत्र के शुरुआत में होनी चाहिए और PM मोदी जवाब दें।
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन: “दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।
अतिक्रमण हटाने के कार्य में लापरवाही या भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा : राज्यमंत्री गौर
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की