जेपी नड्डा की गैरमौजूदगी पर मचा सियासी घमासान: कांग्रेस के दावे पर भाजपा का जवाब – पहले ही दी थी सूचना

News Saga Desk

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को साफ किया कि उपराष्ट्रपति कार्यालय को पहले ही बता दिया गया था कि वह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से बुलाई गई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

यह बैठक सोमवार शाम को हुई थी, जिसके कुछ ही देर बाद धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नड्डा और रिजिजू की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जेपी नड्डा ने कहा कि उपराष्ट्रपति कार्यालय को उनकी अनुपस्थिति की सूचना दी जा चुकी थी। 

नड्डा ने यह बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक अहम बैठक के बाद दिया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।


Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More