अवंतीपोरा के त्राल में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
अवंतीपोरा के त्राल इलाके के नादर लोरगाम में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। एक अधिकारी ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी ही नही हों पाई है।
भारत में तुर्किये–चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक,भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप
भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है।
अजय कुमार बने UPSC के नए चेयरमैन,सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव रहे
UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वो अक्टूबर 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। मंगलवार, 14 मई को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। इनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को खत्म हुआ है।
पाकिस्तान ने BSF के अगवा जवान को छोड़ा, 20 दिन बाद देश लौटे
पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। कांस्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए हैं। DGMO लेवल पर बातचीत के बाद उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।
चीन का अरुणाचल प्रदेश के स्थानों को नाम देने पर भारत ने कहा- कुछ नहीं बदलेगा
भारत ने चीन के अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने के प्रयासों को दृढ़ता के साथ खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि चीन के इस प्रयास का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अपरिवर्तनीय हिस्सा है।
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से अंसार गजवात उल हिंद का आतंकवादी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर से पुलिस ने अंसार गजवात उल हिंद से जुड़े एक संदिग्ध युवा आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी संगठन भारत विरोधी और कट्टरपंथी विचारधारा के लिए कुख्यात है। आतंकी का नाम मुस्ताक मंडल है।
जस्टिस बीआर गवई बने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण कराई। जस्टिस गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली, जो बीते दिन ही सेवानिवृत्त हुए थे।
पाकिस्तान ने कहा : अगर भारत ने पानी पर पाबंदी जारी रखी तो सीजफायर खतरे में पड़ जाएगा
बीते सप्ताह भारत-पाकिस्तान के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद शनिवार को दोनों देशों ने अमेरिकी मध्यस्थता से सीजफायर पर सहमति जताई। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा है कि यदि भारत पानी पर प्रतिबंध जारी रखता है, तो सीजफायर लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।
मेरठ जैसी घटना एक बार फिर, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की रिटायर्ड फौजी की हत्या; शव के किए 6 टुकड़े
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मेरठ जैसी एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए गए।
नए पंबन ब्रिज पर स्पीड बढ़ेगी: रामेश्वरम ट्रेन का समय बदला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 6 अप्रैल को पंबन और रामेश्वरम के बीच समुद्र पर नवनिर्मित पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया था। इससे पहले, पुराने पुल पर गति सीमा 10 किमी/घंटा थी। रेलगाड़ियाँ अब तेज गति से चल सकती हैं। नये पुल पर 75 किमी/घंटा गति बढ़ाने की अनुमति दी गई है।