दिल्ली चुनाव पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक: आज आ सकती है दूसरी लिस्ट
दिल्ली चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। मीटिंग के लिए नड्डा के घर पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। मीटिंग के बाद भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- मीटिंग में हमें जेपी नड्डा और अमित शाह से संगठन को लेकर जरूरी निर्देश मिले।
रायगढ़ में सौ किलो से अधिक का गांजा सहित तीन आरोपित गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान से आज गुरुवार को सौ किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी संचालक महेन्द्र सिंह सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में कल सुबह 11 बजे से आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे। इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण,
गुजरात में नार्काे रिवॉर्ड पॉलिसी का नतीजा, 3 सालाें में 16,155 करोड़ की ड्रग्स जब्त
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 2021 में मादक पदार्थों की सूचना देने वाले को पुरस्कार देने के लिए पहली नार्को रिवॉर्ड पॉलिसी लागू की थी। इस नीति के परिणाम स्वरूप ड्रग्स की जब्ती में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2021 में रिवॉर्ड पॉलिसी की शुरूआत होने के बाद से
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 45वें दिन में प्रवेश
खनोरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन गुरुवार को 45वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने अब 10 व 13 जनवरी के कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है।
रक्षा मंत्री एयरो इंडिया के मद्देनजर राजदूतों के साथ 10 जनवरी को गोलमेज बैठक करेंगे
एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली में राजदूतों के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
पुलिस ने गांजा की खेती किया नष्ट
बानरहाट थाने की पुलिस नेलौकी, मिर्ची और बैंगन के पेड़ों की आड़ में चल रहा गांजे की खेती को नष्ट कर दिया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये की खेती किये गये गांजे को नष्ट कर दिया।
हिमाचल मंत्रिमंडल के फैसले, बीपीएल सूची के लिए नए मानदंड, नशा उन्मूलन के लिए बनेगी टास्क फ़ोर्स
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा को बढ़ावा और प्रशासनिक सुधारों पर ख़ास जोर दिया गया।
नौसेना को मिली स्वदेशी ‘वाग्शीर’ पनडुब्बी, 15 जनवरी को समुद्री बेड़े में शामिल होगी
स्वदेशी रूप से निर्मित प्रोजेक्ट 75 की छठी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर गुरुवार को नौसेना को मिल गई, जिसे 15 जनवरी को भारतीय समुद्री बेड़े में शामिल किया जाएगा। मुंबई के शिपयार्ड मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने आज पनडुब्बी की डिलीवरी के साथ इतिहास रच दिया।
तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़: 6 की मौत, 50 घायल
तिरुपति मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वैकुंड द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस घटना में 50 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया गया है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है।