किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 45वें दिन में प्रवेश

News Saga Desk

चंडीगढ़ : खनोरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन गुरुवार को 45वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने अब 10 व 13 जनवरी के कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है। खनोरी में डल्लेवाल की तंदरुस्ती के लिए लगातार पाठ किया जा रहा है।

वहीं, बुधवार रात समाजवादी पार्टी ने इस आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सांसद व राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों से पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से फोन पर बात करवाई। अखिलेश यादव ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों से बात करेंगे और प्रयास करेंगे कि सभी राजनीतिक पार्टियां आपसी मतभेद भुलाकर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर एकजुट हों, ताकि किसानों की आत्महत्याओं को रोका जा सके। इस बीच किसानों ने लोहड़ी का पर्व धरना स्थलों पर ही मनाने का ऐलान किया है। जिसमें रोष स्वरूप तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी जाएंगी।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More