रायगढ़ में सौ किलो से अधिक का गांजा सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

News Saga Desk

रायगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान से आज गुरुवार को सौ किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी संचालक महेन्द्र सिंह सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में प्रयुक्त दो कार को भी जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक की बताई गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने आज गुरुवार पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में गांजे का कारोबार किया जा रहा है।आज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस की टीम ने सर्किट हाउस रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एचआईजी मकान नं. 44 में छापा मारा।पुलिस ने वहां से अलग-अलग चार कारों से बोरे में भरे हुए गांजे के पैकेट जब्त कर लिया।साथ ही पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी संचालक महेन्द्र सिंह सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर घर के अंदर भी बड़ी मात्रा में गांजा की बोरियां जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि एक बोरी में 13 पैकेट रखे गए थे।चार गाड़ियों में कुल सौ किलो से ऊपर का गांजा मिला है,पुलिस के द्वारा अभी इस पूरे मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More