RBI ने जारी किए 244 Master Directions, 9000 सर्कुलर एकीकृत , बैंकिंग नियम अब होंगे सरल और स्पष्ट
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग और वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वर्षों के दौरान अलग-अलग समय पर जारी हुए हजारों सर्कुलरों और दिशानिर्देशों को एकीकृत कर अब एक नई संरचना में पेश किया गया है, जिसे Master Directions नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य बैंक और वित्तीय संस्थाओं को नियम समझने में आसानी देना और अनुपालन प्रक्रिया को सुचारु बनाना है।
IND vs SA वनडे रांची, JSCA स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 5000 जवान तैनात
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम धुर्वा और आसपास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके।
मोर्ने मोर्केल बोले,टीम इंडिया पूरी तरह तैयार, दो खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रूख
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया ने तैयारी पूरी कर ली है। मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खिलाड़ी इस हाई प्रोफाइल भिड़ंत के लिए पूरी तरह तैयार हैं और टीम का फोकस तय रणनीति को मैदान पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर है।
झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह, संगठन विस्तार का संकल्प
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनाई। रांची में आयोजित समारोह की शुरुआत स्व. रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
CBSE 2026, 12वीं बिजनेस स्टडीज का सैंपल पेपर जारी, कुल 34 प्रश्न और 3 घंटे की परीक्षा
सीबीएसई ने 2026 बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। फरवरी में होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्र अभी से तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में 12वीं बिजनेस स्टडीज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सैंपल पेपर काफी लाभदायक साबित होगा।
रांची में उतरी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, 30 नवंबर को पहला वनडे मुकाबला
इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमें गुवाहाटी से रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे और अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 2026 में 35 देशों के मंच – ‘इंटरनेशनल आइडिया’ (International IDEA) की अध्यक्षता संभालेंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC), श्री ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस’ (International IDEA) की अध्यक्षता संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
CBSE ने जारी किया 2026 का क्लास 12 साइकोलॉजी सैंपल पेपर, परीक्षा पैटर्न में जानें क्या है नया
CBSE Board 2026 | कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियाँ अब तेज हो चुकी हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोनों कक्षाओं के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। वर्ष 2026 में परीक्षा देने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड कर अध्ययन शुरू कर सकते हैं।
कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार, बिहार-उत्तर भारत में 52 ट्रेनें रद्द, लाखों यात्रियों की यात्रा प्रभावित
बिहार व उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत के साथ घने कोहरे ने रेलवे संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। फॉग सेफ डिवाइस व अतिरिक्त मॉनिटरिंग के बावजूद दृश्यता कम होने से ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। सबसे बड़ा असर यात्रियों पर पड़ा है, क्योंकि पूर्व मध्य रेल ने 52 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इन रद्द ट्रेनों का प्रभाव 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रहेगा, जिससे अनुमानित 45 लाख यात्रियों की यात्रा योजनाएं बाधित होंगी। इनमें 20 ट्रेनें पटना होकर गुजरने या यहां से खुलने वाली हैं।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गोपाल रत्न सम्मान, 9 नए नस्ल संवर्धन फार्म देश को मिले
नई दिल्ली। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा आयोजित समारोह में तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम में 20 आधुनिक इंसुलेटेड दूध टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और देशभर में नौ नस्ल संवर्धन फार्मों का उद्घाटन भी किया गया।