झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह, संगठन विस्तार का संकल्प

News Saga Desk

झारखंड | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनाई। रांची में आयोजित समारोह की शुरुआत स्व. रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के साथ ही एलजेपी की नींव यहां रखी गई थी। इन 25 वर्षों में पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन संगठन लगातार आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य झारखंड में भी बिहार की तर्ज पर संगठन का व्यापक विस्तार करना है, ताकि पार्टी यहां भी मजबूती के साथ अपना परचम फहरा सके।

Read More News

Read More